पाकिस्तान ने पकड़े भारत के 43 मछुआरे
पाकिस्तान ने पकड़े भारत के 43 मछुआरे
Share:

नई दिल्ली : श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों को पकड़े जाने के बाद अब यह जानकारी सामने आई है कि पाकिस्तान ने अरब सागर के क्षेत्र में पाकिस्तानी सीमा क्षेत्र में प्रवेश करने पर भारत के मछुआरों को पकड़ लिया। इस दौरान करीब 43 मछुआरे पाकिस्तान के कब्जे में पहुंचे। पाकिस्तान द्वारा इस मामले की जानकारी दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय मछुआरों को रविवार को पकड़ा गया।

पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी द्वारा मछुआरों को पकड़कर उनकी नौकाऐं व जाल जब्त कर लिए गए। यह कार्रवाई सिंध प्रांत के पास की गई। पकड़ने के बाद इन मछुआरों को कराची लाया गया। मिली जानकारी के अनुसार मछुआरों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करने के लिए उन्हें डाॅक थाने को सौंप दिया गया। इस मामले में पुलिस अधिकारी द्वारा कहा गया कि भारतीय मछुआरों से जुड़े कानूनों के अंतर्गत पाकिस्तान ने पकड़े गए मछुआरों पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

माना जा रहा है कि पाकिस्तान की जल सीमा में पहुंचने के आरोप में पकड़े गए इन मछुआरों को छुड़वाने के प्रयास करने की मांग इनके परिजन द्वारा की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि श्रीलंका द्वारा भी करीब दो दिन पहले कुछ मछुआरों को श्रीलंका की जल सीमा में पहुंचने पर पकड़ लिया गया था।

मछुआरे को मिला 600 करोड़ का सबसे बड़ा मोती

11 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका ने पकड़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -