पाकिस्तान की पहली एस्ट्रोनॉट ने की भारत की तारीफ, चंद्रयान-2 को लेकर कही ये बात
पाकिस्तान की पहली एस्ट्रोनॉट ने की भारत की तारीफ, चंद्रयान-2 को लेकर कही ये बात
Share:

इस्लामाबाद: भारत के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान 2 की विश्व भर के अंतरिक्ष समर्थकों और शोधकर्ता तारीफ कर रहे हैं। अब इस क्रम में नया नाम पाकिस्तान की पहली एस्ट्रोनॉट नमिरा सलीम का भी शामिल हो गया है। नमीरा सलीम ने इस मिशन के लिए भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो और भारत को बधाई दी है।

नमीरा सलीम ने चंद्रयान 2 को लेकर कहा है कि, 'मैं चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की चांद के साउथ पोल में सॉफ्ट लैंडिंग के ऐतिहासिक प्रयास के लिए इसरो और भारत को बधाई देती हूं।'  सलीम ने कहा है कि चंद्रयान-2 न केवल दक्षिण एशिया के लिए बल्कि पूरे ग्लोबल अंतरिक्ष उद्योग के लिए गौरव का विषय है।' उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में दक्षिण एशिया का कदम काफी सराहनीय है। 

उन्होंने कहा है कि इससे कोई अंतर नहीं पड़ता कि कौन सा देश इसे लीड कर रहा है क्योंकि अंतरिक्ष में राजनीतिक सीमाएं समाप्त हो जाती है और सभी एकजुट हो जाते हैं। आपको बता दें कि नमीरा सलीम पाकिस्तान की प्रथम एस्ट्रोनॉट हैं। सलीम सर रिचर्ड ब्रैनसन वर्जिन गैलेक्टिक के साथ अंतरिक्ष में जाएंगी। सर रिचर्ड ब्रैनसन वर्जिन गैलेक्टिक विश्व की पहली कॉमर्शियल स्पेसलाइन है। आपको बता दें कि इसरो का संपर्क विक्रम लैंडर से टूट चुका है, इसी वजह से अभी इसरो को सफलता नहीं मिल पाई है।

कश्मीर मुद्दे पर पाक को मिला चीन का साथ, चीनी विदेश मंत्री ने खाई हमेशा मदद करने की कसम

ये है दुनिया की सबसे लम्बी गुफा, शामिल है पेड़ से लेकर जंगल, बादल और नदी तक सब

जानवर है या अजूबा, देखें दुनिया के सबसे खतरनाक जीव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -