पाकिस्तान कर रहा सीमा क्षेत्र से फायरिंग
पाकिस्तान कर रहा सीमा क्षेत्र से फायरिंग
Share:

जम्मू ​: पाकिस्तान द्वारा भारतीय सीमा क्षेत्रों में लगातार फायरिंग की जा रही हैै। पाकिस्तान सीज़फायर का उल्लंघन कर रहा है। जहां राजौरी, पुंछ सेक्टर में कभी पाकिस्तान फायरिंग कर रहा है तो कभी वह भारतीय सेना पर फायरिंग का आरोप लगा रहा है। इसी बीच पाकिस्तान ने फिर से जम्मू - कश्मीर के अखनूर सेक्टर के पल्लनवाला क्षेत्र में गोलीबारी की है। इस दौरान पाकिस्तान की ओर से सीमा से लगे क्षेत्रों और रेसिडेंशियल क्षेत्रों को निशाने पर लिया गया है।

भारतीय सेना के जवानों द्वारा पाकिस्तान की कार्रवाई का जवाब दिया जा रहा है। पाकिस्तान के सीमा क्षेत्र से सटे भारतीय क्षेत्रों पर पाकिस्तान मोर्टार से और एके 47 गन से व एमएमजी से हैवी फायर कर रहा है मगर इसके बाद भी भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब देने में लगी है।

पाकिस्तान की सेना ने भारत पर रविवार की रात के बाद आरोप लगाया था कि रविवार को भारत ने बिंबर सेक्टर में गोलीबारी की थी, जिसमें पाकिस्तान की सेना के 7 जवान मारे गए थे। हालांकि भारतीय सेना द्वारा इस मामले में कोई जानकारी सामने नहीं आई मगर यह बात जरूर सामने आई है कि पाकिस्तान द्वारा भारतीय उच्चायोग को इसकी शिकायत की गई थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -