पाकिस्तान में दो ईसाई पादरियों को गोलियों से भूना, एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान में दो ईसाई पादरियों को गोलियों से भूना, एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती
Share:

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पेशावर शहर में कट्टरपंथियों ने 1 पादरी को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया है। मारे गए पादरी का नाम विलियम सिराज बताया जा रहा है। वहीं, इसी हमले में दूसरा पादरी जख्मी हो गया है। जख्मी पादरी का नाम पैट्रिक नईम है। दोनों चर्च से वापस आ रहे थे। पुलिस आरोपितों की खोज में लगी हुई है। घटना 30 जनवरी (रविवार) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक और जख्मी दोनों ही पेशावर चर्च के सूबा के पादरी थे। यह मेथोडिस्ट और एंग्लिकन समेत प्रोटेस्टेंट चर्चों का समूह है। घटना के दौरान दोनों पादरी कार में सवार थे। इस दौरान पेशावर के रिंग रोड पर उन पर फायरिंग कर दी। विलियम सिराज की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। पुलिस इलाके में लगे CCTV फुटेज के आधार पर आरोपितों की खोज में लगी हुईं है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं, अब तक किसी संगठन ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। मृतक मसीही बिरादरी से संबंध रखते थे। इस हमले के बाद पाकिस्तान में प्रोटेस्टेंट चर्च के सबसे वरिष्ठ बिशप आज़ाद मार्शल ने पाकिस्तान में ईसाइयों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की माँग की है। उन्होंने इमरान खान सरकार से न्याय की भी गुहार लगाई है।

बता दें कि पाकिस्तान में ईसाई समुदाय के साथ मज़हबी और सरकारी प्रताड़नाओं का पुराना इतिहास रहा है। 15 मार्च 2015 में लाहौर स्थित रोमन कैथोलिक चर्च पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। सितम्बर 2020 में लाहौर की कोर्ट ने ईसाई समुदाय के आसिफ परवेज़ को ईशनिंदा का दोषी मानते हुए मौत की सज़ा सुना दी थी। इसी के साथ मई 2021 में गुजरांवाला में एक 13 वर्षीय नाबालिग ईसाई लड़की का किडनैप कर लिया था।

5 वर्षीय मासूम के साथ 12 साल के नाबालिग ने किया बलात्कार, यूपी में मानवता शर्मसार

कुपवाड़ा में पाकिस्तान से आए दो ड्रग तस्करों को पकड़ा

2 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ पंजाब का IAS अफसर, CBI ने किया अरेस्ट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -