युद्ध की आशंका से डरा पाकिस्तान, अपने अस्पतालों से कहा - तैयार रहना
युद्ध की आशंका से डरा पाकिस्तान, अपने अस्पतालों से कहा - तैयार रहना
Share:

इस्मालाबाद​: पुलवामा में हुए आत्मघाती आतंकी हमले के बाद भारत की संभावित जवाबी कार्रवाई से खौफजदा पाकिस्तान ने युद्ध के मोर्चों पर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। यह सब ऐसे दौर में हो रहा है जब पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर ने इमरान खान की सरकार से भारत के किसी दबाव में न आने के लिए कहा है। 

आज विश्व के सामने दो चुनौती, एक है आतंकवाद और दूसरी जलवायु परिवर्तन - पीएम मोदी

टाइम्स ऑफ इंडिया को दो आधिकारिक दस्तावेजों से इस बात की पुष्टि होती है कि पाकिस्तान अलग-अलग मोर्चों पर तैयारी करने में जुटा है। इनमें से एक दस्तावेज बलूचिस्तान स्थित आर्मी बेस का है, जबकि पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थानीय प्रशासन को एक नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस से पता चलता है कि पाकिस्तान ने भारत के साथ युद्ध की तैयारी शुरू कर दी है। पाकिस्तानी सेना के क्वेटा कैंटोन्मेंट स्थित  बेस हेडक्वॉर्टर्स क्वेटा लॉजिलस्टिक्स एरिया (HQLA) की ओर से 20 फरवरी को जिलानी अस्पताल को एक खत भेजा गया है, जिसमें भारत से संभावित जंग की सूरत में चिकित्सकीय सहायता के लिए इंतजाम करने के लिए कहा गया है। 

आज से बिकने शुरू होंगे ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के टिकट

HQLA के फोर्स कमांडर एशिया नाज की तरफ से जिलानी अस्पताल के अब्दुल मलिक को भेजे गए खत में लिखा गया है कि, 'पूर्वी फ्रंट पर युद्ध की स्थिति में क्वेटा लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में सिंध और पंजाब के सिविल या मिलिटरी अस्पतालों से घायल जवान लाए जा सकते हैं। प्राथमिक उपचार देने के बाद इन जवानों को मिलिटरी और सिविल पब्लिक सेक्टर से बेड उपलब्ध होने तक बलूचिस्तान के सिविल अस्पताल शिफ्ट किए जाने की योजना है।' 

खबरें और भी:-

 

क्या आप जानते हैं जिहादी दुल्हन के बारे में, कोई भी देश नहीं दे रहा प्रवेश

पुलवामा हमला: ICC को BCCI का ईमेल, पाकिस्तान को करो वर्ल्ड कप से बाहर

बांग्लादेश के ढाका में इमारत में लगी आग, अब तक 50 की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -