दिल्ली से चंद किलोमीटर दूर, सुरंगों में रखेगा पाकिस्तान अपने परमाणु हथियार!
दिल्ली से चंद किलोमीटर दूर, सुरंगों में रखेगा पाकिस्तान अपने परमाणु हथियार!
Share:

नईदिल्ली। पाकिस्तान को लेकर एक आश्चर्यजनक जानकारी सामने आई है कि, वह अपने परमाणु जखीरे को सुरक्षित रखने हेतु सुरंग का निर्माण कर रहा है। मगर जिस तरह की जानकारी सामने आई है उससे लगता है कि, वह परमाणु क्षमता के युद्धक उपयोग की हर संभावना को महत्व देना चाहता है। जी हां, उसके परमाणु ठिकाने का स्थान दिल्ली से केवल 750 किलोमीटर की दूरी पर है।

ऐसे में भारत, रक्षा कारणों को लेकर गंभीर हो गया है। अंतर्राष्ट्रीय मीडिया की रिपोर्ट सामने आई है कि, सुरंगों की लंबाई व चौड़ाई करीब 10 मीटर है। इस तरह की सुरंगें चौड़ी सड़कों से जुड़ी हुई हैं। इन सुरंगों में आवाजाही हेतु दरवाजे तक लगे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि, ये सुरंगें भारतीय सीमा क्षेत्र से अधिक दूर नहीं हैं। पाकिस्तान द्वारा सुरंगों के निर्माण करने और इनमें परमाणु आयुध रखे जाने की जानकारी बेहद गंभीर है।

उल्लेखनीय है कि, संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी ने कहा था कि, भारत के कोल्ड वार का उत्तर देने हेतु पाकिस्तान द्वारा शार्ट रेंज के परमाणु हथियार विकसित किए जा रहे हैं।

हालांकि भारत द्वारा सदैव से यही कहा जाता रहा है कि भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए और किसी अन्य राष्ट्र द्वारा परमाणु क्षमता के सामरिक उपयोग किए जाने की स्थिति में अपनी परमाणु क्षमता का उपयोग करने के लिए स्वतंत्रत है। मगर वह कभी भी परमाणु हथियारों के सामरिक उपयोग की पहल नहीं करता है।

पाक को उसी की ज़मी पर कड़ा सन्देश देगा अमेरिका

भारत - बांग्लादेश के बीच होगा पिलर मेंटनेंस

OMG: कोहली से शादी करना चाहता है ये पाकिस्तानी शख्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -