UN में पाकिस्तान ने अलापा कश्मीर राग,भारत पर लगाया आरोप
UN में पाकिस्तान ने अलापा कश्मीर राग,भारत पर लगाया आरोप
Share:

संयुक्तराष्ट्र। पाकिस्तान ने वैश्विक स्तर पर कश्मीर का मसला सामने रखते हुए भारत का विरोध किया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने कश्मीर मसले पर यूएन के फोरम पर कहा कि, यूएन इस मामले में प्रस्ताव लागू करे। उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान चाहता है कि कश्मीर के लोग यहाॅं की स्वायत्ता को लेकर स्वयं निर्णय लें। पाकिस्तान चाहता है कि, भारत और पाकिस्तान के बीच विवादित कश्मीर मसले का स्थायी समाधान हो।

यदि ऐसा होता है तो , इस विवादित मसले का समाधान शांतिपूर्ण तरह से हो सकेगा। यदि सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव लागू किया जाता है तो, यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इससे दोनों ही देशों की चिंता दूर होगी। दोनों ही देशों के बीच कश्मीर एक महत्वपूर्ण मसला है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अब्बासी, से यूएन में सवाल भी किए गए। कांग्रेस सांसद कैरोलिन मैलोनी ने भारत पाकिस्तान के विवाद में शांति बहाली को लेकर सवाल किया, जिस पर उन्होंने कहा कि, शांति प्रक्रिया के लिए यूएन को प्रस्ताव लागू करना होगा। उनका कहना था कि, एलओसी पर भारत आक्रामकता दिखाता है। हालांकि उन्होंने कहा कि, दोनों देशों के बीच संबंध सामान्य हैं। मगर एलओसी पर तनाव के लिए उन्होंने भारत को जिम्मेदार ठहराया।

अब फिल्म में तब्दील होगा "सर्जिकल स्ट्राइक"

इवांका ट्रंप ने की सुषमा स्वराज की तारीफ

रोहिंग्या मुसलमानों को तैयार करने का काम करता था ISI एजेंट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -