PAAK की नापाक हरकत, मच्छल व कृष्ण घाटी में की गोलीबारी
PAAK की नापाक हरकत, मच्छल व कृष्ण घाटी में की गोलीबारी
Share:

श्रीनगर/राजौरी : भारत के सेनाध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग द्वारा पाकिस्तान को बाज आने की दी गई चेतावनी के बाद पाकिस्तानी सेना अपना आपा खो बैठी है। पाक अपने नापाक इरादो के साथ पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी कश्मीर के मच्छल सेक्टर में भारतीय सैन्य ठिकानों पर गोली चलाई। जवाबी कार्यवाही में भारत ने भी पाक को करारा जवाब दिया। देर शाम तक दोनों तरफ से जारी गोलीबारी में कोई नुकसान नहीं हुआ था। उधर, पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में भी बुधवार रात पाकिस्तान ने 2 घंटे गोलीबारी कर घुसपैठ करवाने की कोशिश की, जिसे सेना ने नाकाम बना दिया।

पाकिस्तानी सैनिकों ने शाम को कुपवाड़ा जिले के अंतर्गत LOC से लगे मच्छल सेक्टर में भारतीय चौकियों पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। पाकिस्तान का मुख्य निशाना सोनापिंडी गली इलाके में स्थित अग्रिम चौकियां रही। पहले तो भारतीय जवानों ने संयम बरता, लेकिन जब गोलाबारी की हद से ज्यादा बढ़ने लगी तब भारत ने LOC के पार स्थित पाकिस्तानी सेना की लेफ्ट शोल्डर चौकी को निशाना बनाया। इसके बाद पाकिस्तानी खेमें में खामोशी छा गई।

इधर, पुंछ जिले में बीती रात पाक सेना ने कृष्ण घाटी सेक्टर के नंगी टेकरी पोस्ट पर करीब 9 बजे गोलीबारी की शुरुआत की जो रात करीब 11 बजे तक जारी रही। सूत्रों के अनुसार इस गोलाबारी की आड़ में पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों के गिरोह को सीमा पार करवाने का प्रयास किया। भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी अंधेरे का लाभ उठाकर वापस भाग गए। इसके बाद पाकिस्तान ने भी गोलीबारी बंद कर दी। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत के बाद भारत ने सीमा पर सुरक्षा और निगरानी कड़ी कर दी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -