पाक ने बनाये कोरिया के लिये परमाणु हथियार
पाक ने बनाये कोरिया के लिये परमाणु हथियार
Share:

नई दिल्ली : यूं भले ही उत्तर कोरिया और पाकिस्तान दोनों एक दूसरे पर परमाणु समझौते का आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुये दुश्मनों की नजर से आपस में देखते हो लेकिन यह बात बिल्कुल ही झूठ साबित हो गई है। बताया गया है कि उत्तर कोरिया और पाकिस्तान न केवल आपस में पक्के दोस्त है, वहीं उत्तर कोरिया के लिये पाकिस्तान ने ही परमाणु हथियारों को तैयार किया है।

मालूम हो कि बीते कुछ दिनो पहले ही उत्तर कोरिया ने पांचवा परमाणु परीक्षण किया था। इसके लिये पाकिस्तान ने ही उत्तरी कोरिया को परमाणु बम बनाकर दिया था। इस बात का खुलासा किया है संडे गार्जियन की ओर से। दावा किया गया है कि उत्तर कोरिया और पाकिस्तान आपस में दुश्मन नहीं बल्कि पक्के दोस्त है। दोस्ती की खातिर ही पाकिस्तान ने उत्तरी कोरिया को परमाणु हथियार बनाकर दिया है।

गौरतलब है कि उत्तरी कोरिया द्वारा किये गये परमाणु परीक्षण के बाद अमेरिका तथा अन्य बड़े देशों ने आपत्ति दर्ज कराई थी वहीं संयुक्त राष्ट्र ने भी उस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है। बावजूद इसके उत्तर कोरिया ने यह कहा था कि वह अभी ओर भी परमाणु परीक्षण करेगा। बताया गया है कि 1970 के बाद से ही दोनों देशों के बीच परमाणु हथियारों पर सहयोग किया जा रहा है। लेकिन विश्व को दिखावे के लिये पाकिस्तान व उत्तरी कोरिया आपस में आरोप लगाते रहते है।

दक्षिण कोरिया के युद्धाभ्यास से गुस्से में उत्तरी कोरिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -