पाकिस्तान ने लगाया भारतीय सेना पर उसके 7 सैनिक मारने का आरोप
पाकिस्तान ने लगाया भारतीय सेना पर उसके 7 सैनिक मारने का आरोप
Share:

राजौरी ​: पाकिस्तान ने भारत पर एक बड़ा आरोप लगाया है। दरअसल इस बार पाकिस्तान ने कहा है कि भारतीय सेना की फायरिंग में पाकिस्तान के 7 जवान मारे गए हैं। दरअसल यह फायरिंग राजौरी के पुंछ सेक्टर में होने की बात कही जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार लाईन आॅफ कंट्रोल पर पाकिस्तान की सेना ने भारत की सेना द्वारा फायरिंग किए जाने की बात कही है।

पाकिस्तान की सेना ने आरोप लगाया है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के सेनिकों पर फायर कर दिया। सीमा क्षेत्र के भिंबर में दोनों ओर से फायरिंग हुई थी। हालांकि इस मामले में अभी भारतीय सेना की ओर से अधिकृत बयान नहीं मिल पाया है लेकिन माना जा रहा है कि भारत की फायरिंग में करीब 7 पाकिस्तानी जवान समाप्त हुए हैं। सीमा पार से भारतीय सीमा क्षेत्र में घुसपैठ के प्रयास किए जा रहे हैं। जिसे भारतीय सेना रोकने के प्रयास में है।

गौरतलब है कि सीमा पार से ड्रग्स, जाली नोट भारतीय सीमा में दाखिल करवाने के प्रयास तक किए गए मगर भारत सरकार ने 500 रूपए और 1000 रूपए के नोटों को बंद कर सीमा पार से आने वाले जाली नोटों को चलन में आने से पहले ही रोकने का प्रयास कर लिया। गौरतलब है कि सरकार ने 500 रूपए 1000 रूपए के नोट्स को बंद करने के पीछे नकली नोट को रोकने, कालेधन को समाप्त करने और भ्रष्टाचार को मिटाने का उद्देश्य बताया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -