पाकिस्तान ने लगाया भारत पर आतंक फैलाने का आरोप
पाकिस्तान ने लगाया भारत पर आतंक फैलाने का आरोप
Share:

इस्लामाबाद : भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की वार्ता के पूर्व पाकिस्तान भारत के आरोपों को निराधार बता रहा है, साथ ही पाकिस्तान ने उल्टे भारत पर ही आरोप लगा दिए हैं। हाल ही में पाकिस्तान के गृहमंत्री निसार अली खान ने पंजाब के मंडी बहुद्दीन में पंजाब रेंजर्स के पासिंग आउट परेड को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि दुश्मन सीमावर्ती गांवों पर गोलीबारी कर रहा है और पाकिस्तान में आतंकवाद फैला रहा है।

यह दुश्मन एक ओर दोस्ती की बात करता है तो दूसरी ओर नियंत्रण रेखा और कार्यकारी सीमा के पास नागरिकों पर गोले भी दागता है। यही नहीं वह एक दुश्मन है जिसकी आंखों में वाघा बाॅर्डर पर हर दिन झांकने का प्रयास किया जाता है। यही नहीं देश के दुश्मनों को कानून व्यवस्था की परेशानी बनाने के लिए पैसे दिए जाते हैं। देश में ऐसे भी लोग हैं जो दुश्मन से पैसे लेकर यहां के लोगों को निशाना बनाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी को आतंकवाद के खिलाफ जंग को जीतना है।

भारत ने वार्ता प्रकिया के पूर्व कहा कि अलगाववादियों से पाकिस्तान चर्चा न करे, लेकिन पाकिस्तान ने कहा कि अलगाववादियों से चर्चा जरूरी है। भारत ने कहा कि सीमा पार से गोलीबारी बंद की जाए लेकिन पाकिस्तान ने फायरिंग की बात नहीं कबूली और कहा कि गोलीबारी पाकिस्तान नहीं कर रहा है। भारत की ओर से गोलीबारी हो रही है। पाकिस्तान की ओर से यह बात भी सामने आई कि पाकिस्तान भारत के एजेंडे पर चर्चा करना नहीं चाहता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -