पाकिस्तान की सीमा पर हो रहा सीज़फायर का उल्लंघन : शरीफ
पाकिस्तान की सीमा पर हो रहा सीज़फायर का उल्लंघन : शरीफ
Share:

रावलपिंडी : पाकिस्तानी सेना द्वारा 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध को 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समारोह का आयोजन किया। इस दौरान पाकिस्तानी सेना द्वारा परेड का आयोजन किया गया। जिसमें पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल  राहिल शरीफ द्वारा सलामी लेने के बाद कहा गया कि पाकिस्तान की सेना विश्व की किसी भी सेना से बेहतर है। पाकिस्तानी सेना के पास अनुभव है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना जंग के किसी भी हालात का सामना करने के लिए तैयार है। यही नहीं कश्मीर के मसले पर पाकिस्तान ने कहा कि यह अधूरा एजेंडा है। इस समस्या को सुलझाया जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान इस युद्ध को खुद के लिए जीत बताता रहा है। यही नहीं वह इस दिन को जश्न की तरह मनाता है। इस युद्ध की वर्षगांठ पर रावलपिंडी में सेन्य मुख्यालय में पाकिस्तानी सेना के प्रमुख राहिल शरीफ ने कहा कि कश्मीर का मसला हल होना जरूरी है इसके बिना शांति की बात नहीं की जा सकती है। दरअसल 1965 के युद्ध को 50 वर्ष पूरे हो जाने को लेकर कहा गया कि कश्मीर मसले को यूएन रिजोल्यूशन में डिस्कस करना चाहिए।

उन्होंने सीमा पर सीज़फायर के उल्लंघन की बात कही। इस दौरान उन्होंने भारत पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कश्मीरी यातनाओं के शिकार हो रहे हैं तो दूसरी ओर उन्होंने भारत द्वारा पाकिस्तान के दूसरे सीमा क्षेत्रों में भी सीज़फायर का उल्लंघन किए जाने की बात कही। इस दौरान उन्होंने चीन - पाकिस्तान काॅरिडोर पर भी फोकस किया। दरअसल इसके पूर्व भारत के थल सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग ने जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान  द्वारा  सीज़फायर का उल्लंघन करने और आतकियों द्वारा घुसपैठ किए जाने को लेकर कहा था कि सीमा पर ऐसे हालात बन रहे है जिससे छोटी - मोटी लड़ाई कभी भी हो सकती है ऐसे में भारत को तैयार रहना होगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -