मुस्लिम राष्ट्रों के संगठन ने कश्मीर मसले पर खारिज की पाकिस्तान की बात
मुस्लिम राष्ट्रों के संगठन ने कश्मीर मसले पर खारिज की पाकिस्तान की बात
Share:

न्यूयॉर्क। भारत ने पाकिस्तान को जम्मू कश्मीर के मसले पर यूएन में जवाब दिया। भारत ने कहा है कि, पाकिस्तान या फिर किसी और देश को भारत के आंतरिक मसलों में हस्तक्षेप करने का आधिकार नहीं है। पाकिस्तान के एक बयान को मुस्लिम राष्ट्रों के संगठन आॅर्गनाइजेशन आॅफ द इस्लामिक को-आॅपरेशन ने खारिज कर दिया।

यह संगठन 57 मुस्लिम देशों का संगठन है जो कि मुस्लिम राष्ट्रों की बातें सामने रखता है। अपने बयान में पाकिस्तान ने भारत पर जम्मू कश्मीर में मानवाधिकार के उल्लंघन का आरोप लगाया था। पाकिस्तान ने आरोप लगाया था कि, कश्मीर मसले पर भारत कश्मीरियों के निर्णय को नहीं मान रहा है और उनके अधिकार का हनन कर रहा है।

मगर भारत ने इन आरोपों को नकार दिया है। उसने कहा है कि किसी को भी उसके आंतरिक मसलों में दखल देने का अधिकार नहीं है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की ओर से दिए गए जवाब में इंडियन परमानेंट मिशन के पहले सचिव डॉक्टर सुमित सेठ ने कहा कि, मैं इस मंच का इस्तेमाल भारत के जवाब देने के अधिकार के तहत कर रहा हूं। भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का किसी देश का कोई अधिकार नहीं है।

उल्लेखनीय  है कि पाकिस्तान कश्मीर मसले पर मानवाधिकार हनन और अन्य बातें करते हुए आरोप लगाता रहा है कि कश्मीर के मसले पर भारत कश्मीरियों की नहीं सुनता है। वह कश्मीर वार्ता पर अलगाववादियों को तक शामिल नहीं करना चाहता बल्कि स्थानीय मत कश्मीर के मसले पर लिया जाना जरूरी है। 

राज्य के हालात जानने, आज कश्मीर पहुॅंचेंगे कांग्रेसी

अमरनाथ यात्रियों पर हमले के मास्टरमाइंड अबु इस्माइल को भारतीय सेना ने किया ढेर

पाक ने बीएसएफ चौकियों पर, दागे मोर्टार

अमेरिका में राहुल के बोल, भाजपा ने चुराई हमारी योजनाएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -