पाकिस्तान ने भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
पाकिस्तान ने भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
Share:

इस्लामाबाद: पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने देश की जल सीमा से मछली पकडऩे के लिये कम से कम 28 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया। इसके बाद उनकी नौका भी जब्त कर ली। एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने 291 भारतीय मछुआरों को मानवीय आधार पर अगले कुछ हफ्तों में रिहा करने की घोषणा की थी। 

पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने पाकिस्तानी जल क्षेत्र में ‘‘अवैध रूप से’’ मछली पकडऩे के कारण इन मछुआरों को पकड़ा और उनकी पांच नौकाएं भी जब्त कर लीं। अधिकारी ने बताया, ‘‘28 मछुआरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है।’’ 

इस गिरफ्तारी से एक दिन पहले पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा था कि 291 भारतीय मछुआरों को रिहा किया जायेगा। एक बयान में उन्होंने कहा था, ‘‘पाकिस्तान ने 29 दिसंबर 2017 और आठ जनवरी, 2018 को दो चरणों में 291 भारतीय मछुआरों को मानवीय आधार पर सछ्वावना के तहत रिहा करने और वाघा बॉर्डर से उनके देश भेजने का फैसला किया है।’’ गौरतलब है की इससे पहले भी भारतीय मछुआरों को पाक गिरफ्तार करता आया साथ ही इनकी रिहाई की भी कई खबरे आती रहती है।

 

नाव पलटने से 4 लोगों की गयी जान, 11 लापता

पाक में हिंदू लड़की अगवा, धर्म परिवर्तन करा किया निकाह

अमेरिका ने पाक को फिर चेताया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -