पाकिस्तान के कब्जे में आये भारतीय मछुआरे
पाकिस्तान के कब्जे में आये भारतीय मछुआरे
Share:

राजकोट : पाकिस्तान ने ऐसे 30 से अधिक भारतीय मछुआरों को जबरन अपने कब्जे में ले लिया है, जो मछली पकड़ने के लिये समुद्र में गये हुये थे। बताया गया है कि पाकिस्तान मरीन सिक्युरिटी एजेंसी ने इन सभी मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास अगवा कर लिया। इसकी पुष्टि मछुआरा एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत मोदी ने की है।

मोदी का यह कहना है कि ये मछुआरे नावों पर सवार थे और ये सभी नियमों के अनुसार ही मछली पकड़ने के लिये गये थे। बावजूद इसके पाकिस्तान ने इन्हें जबरन अगुवा कर लिया है। बताया गया है कि 16 अगस्त से ही मछली पकड़ने का सीजन शुरू हुआ है लेकिन इसके बाद ही पाकिस्तान ने भारतीय मछुआरों को अगुवा करने की घटना को अंजाम दे दिया।

पाकिस्तानी कब्जे में आये ये भारतीय मछुआरे हर दिन ही मछली पकड़ने के लिये समुद्री सीमा के अंदर प्रवेश करते है। एसोसिएशन के अध्यक्ष मोदी ने बताया कि वे सरकार से मछुआरों को छुड़ाने के लिये चर्चा करेंगे। इसके पहले भी पाकिस्तान ने 6 सितंबर को मछुआरों को पकड़ लिया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -