Pak ने 55 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया
Pak ने 55 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया
Share:

अहमदाबाद: खबर मिल रही है की भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान ने भारत के 55 मछुआरों को अपनी हिरासत में लिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान अधिकारियों ने आज सुबह गुजरात के कच्छ तट पर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) के नजदीक 55 भारतीय मछुआरों को हिरासत में ले लिया और उनकी 10 नौकाओं को जब्त कर लिया।

पोरबंदर स्थित नेशनल फिशवक्र्स फोरम के सचिव मनीष लोधारी ने बताया कि सभी मछुआरे गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के ओखा के रहने वाले हैं जिन्हें पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने आईएमबीएल के नजदीक हिरासत में ले लिया।

यह सभी भारतीय मछुआरे जो कि तटीय गुजरात में ओखा से 13 नौकाओं में सवार होकर मछुआरे मछली पकड़ने के लिए समुद्र में उतरे थे उसी समय पीएमएसए ने 10 नौकाओं के साथ 55 मछुआरों को हिरासत में ले लिया। तीन नौकाएं आज वापस लौटने में सफल रही और मछुआरों ने हमें इस घटना की जानकारी दी। भारत पाकिस्तान की इस कार्यवाही के बाद लगातार उससे संपर्क में है।   

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -