पाकिस्तान में मारे गए आतंकी, लश्कर ए झांगवी का कमांडर ढेर
पाकिस्तान में मारे गए आतंकी, लश्कर ए झांगवी का कमांडर ढेर
Share:

क्वेटा : पाकिस्तान में भी आतंकियों द्वारा अपनी कार्रवाईयों को अंजाम दिया जा रहा है। यहां तालिबान समर्थित आतंकी अशांति फैला रहे हैं, दूसरी ओर तालिबान अधिकृत पाकिस्तान में इन आतंकियों का प्रभुत्व है। हाल ही में यह बात सामने आई है कि प्रतिबंधित संगठन लश्कर ए झांगवी के कमांडर ओर उसके साथियों को पाकिस्तानी सेना ने मार गिराया है। दरअसल क्वेटा के गुंदई क्षेत्र में सुरक्षाबलों और इन आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई।

जिसमें अधिकारियों ने मस्तुंग की ओर जा रहे लश्कर ए झांगवी के आतंकियों के काफिले को रोक दिया। इस दौरान फ्रंटियर कोर का अधिकारी भी घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार लश्कर ए झांगवी के शीर्ष कमांडर को गोलीबारी में मार दिया गया। इस दौरान इसके साथी 3 आतंकियों को भी मार दिया गया है।

कहा जा रहा है कि मारा गया कमांडर शियाओं और सुरक्षा बल के जवानों पर हमले की घटनाओं में शामिल था। अधिकारी द्वारा कहा गया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा अधिकारियों पर गोलीबारी कर दी। दूसरी ओर आतंकवादी मौके से फरार हो गए। घायल को चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा लश्कर ए झांगवी के प्रमुख मलिक इशाक, इसके दो पुत्रों उस्मान के साथ हक नवाज को मार दिया गया। साथ ही 11 आतंकियों को भी मुठभेड़ में मार गिराया गया। मामले में यह जानकारी सामने आई है कि गोलीबारी में करीब 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। मारे गए आतंकियों में अधिकांश अल्पसंख्यक शिया मुस्लिम थे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -