BSF चौकियों पर फायरिंग, पाकिस्तान को मिला भारत का करारा जवाब
BSF चौकियों पर फायरिंग, पाकिस्तान को मिला भारत का करारा जवाब
Share:

जम्मू  : बीते दिनों भारत द्वारा म्यांमार की सीमा में घुसकर सैन्य कार्रवाई की गई और विश्व को एक संदेश दिया गया लेकिन इसके बाद अब पाकिस्तान ने फिर से सीमा पार से संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। पाकिस्तान एक बार फिर भारतीय सीमाओं की ओर गोलियां दागता रहा। इसके बाद सीमा सरक्षा बल और अन्य सैन्य दलों ने पाकिस्तान के हौंसले ठंडे करते हुए जमकर गोलीबारी की। इस दौरान पाकिस्तानी सैनिक पस्त हो गए और पाकिस्तान की सीमा गोलियों की गूंज से थर्रा उठी। मामले में कहा गया है कि पाकिस्तानी सेना द्वारा जम्मू - कश्मीर के पर्गवाल सेक्टर में सीज़फायर का उल्लंघन किया गया और बीएसएफ की चौकियों पर गोलीबारी की गई।

इस गोलीबारी का भारतीय सेना ने जमकर जवाब दिया। पाकिस्तान ने आटोमैटिक हथियारों का उपयोग कर गोलीबारी की। भारतय जवानों ने सीमा पर पैट्रोलिंग भी की। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान द्वारा बार बार सीमा पार से फायरिंग की जा रही है यही नहीं बीते समय जम्मू विधानसभा चुनाव के दौरान भी पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की जाती रही है।

ऐसे में भारतीय रणबांकुरों ने पाकिस्तान की गोलीबारी का जमकर जवाब दिया है। हाल ही में भारत द्वारा म्यांमार में की गई कार्रवाई के बाद से ही पाकिस्तान घबरा गया है। पाकिस्तान की ओर से फायरिंग कर यह जताया गया कि वह इसी तरह से घुसपैठ करने का प्रयास करता रहता है। मगर भारत ने गोलीबारी कर जता दिया कि भारत अपनी सीमा की रक्षा के लिए तत्पर है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -