पाकिस्तान ने कहा विशेषज्ञों को जम्मू कश्मीर में प्रोजेक्ट अवलोकन के लिए जाने दिया जाए
पाकिस्तान ने कहा विशेषज्ञों को जम्मू कश्मीर में प्रोजेक्ट अवलोकन के लिए जाने दिया जाए
Share:

इस्लामाबाद। सिंधु जल आयोग की दो दिवसीय बैठक में पहले दिन इस्लामाबाद में पाकिस्तान ने भारत से मांग की कि भारत कश्मीर में जो पनबिजली परियोजनाओं को गढ़ रहा है उसके अवलोकन के लिए पाकिस्तान के विशषज्ञों को जाने दिया जाए। जिससे वे यह तय कर पाऐं कि वास्तव में भारत सिंधु जल समझौते को नहीं तोड़ रहा है।

पाकिस्तान ने कहा कि पाकिस्तान अपने पक्ष को सामने रख रहा है और इस संधि का कहीं से भी उल्लंघन न हो इसे सुनिश्चित कर रहा है। पाकिस्तान की ओ से अधिकारियों के दल का नेतृत्व सिंधु जल आयुक्त मिर्जा आसिफ सईद ने किया। दोनों पक्षों द्वारा आपस में चर्चा की गई।

गौरतलब है कि इस बैठक में भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों द्वारा सिंधु घाटी से संबंधित परेशानियों पर चर्चा की गई। भारत के दल से पाकिस्तान के 10 सदस्यों वाले दल ने चर्चा की। भारतीय दल का नेतृत्व सिंधु जल आयुक्त पीके सक्सेना ने किया है।

आज सिंधु जल विवाद पर एकसाथ आऐंगे भारत और पाकिस्तान

सिंधु करारो पर हितों से कोई समझौता नहीं

क्या सिंधु जल बनेगा भारत-पाक शुष्क सम्बन्धों को सरस करने का जरिया ?

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -