पाक का झूठ-हमने मारे है भारत के 40 जवान

इस्लामाबाद :  संघर्ष विराम का उल्लंघन करने वाले पाकिस्तान को भले ही भारत हर दिन नुकसान पहुंचाकर उसके सैनिकों को मौत के घाट उतार रहा हो लेकिन पाकिस्तान इसके बाद भी झूठ पर झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहा है। हाल ही में पाकिस्तानी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह दावा किया है कि हमने भारत के 40 जवानों को मार दिया है।

अब यह तो पाकिस्तानी सेना के अधिकारी ही जानते होंगे कि वे कितना झूठ बोल रहे है। पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ अधिकारी जफर इकबाल का कहना है कि भारत ने तो पाकिस्तान के 20 सैनिकों को मारा, लेकिन हमारी सेना ने भारत के 40 से अधिक सैनिकों को मार डाला है।

इकबाल का यह भी दावा है कि भारत सीज फायर का उल्लंघन कर रहा है और इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ रहा है। गौरतलब है कि इकबाल के पहले भी पाकिस्तानी सेना के प्रमुख राहिल शरीफ भारत के 40 सैनिकों को मारने का दावा कर चुके है।

पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -