पाक ने 145 भारतीय मछुआरों को रिहा किया
पाक ने 145 भारतीय मछुआरों को रिहा किया
Share:

इस्लामाबाद। कुलभूषण जाधव की उनके परिवार से मुलाकात कराने के तरीके पर भारत की नाराजगी के बीच पाकिस्तान ने 145 भारतीय मछुआरों को सद्भावना के तौर पर आज रिहा किया। पाकिस्तान ने इन मछुआरों को पर अपने जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए गिरफ्तार किया था। 

पिछले सप्ताह विदेश कार्यालय के प्रवक्ता डॉ. मोहम्मद फैसल ने घोषणा की थी कि 291 भारतीय  मछुआरों को दो चरणों में आठ जनवरी तक रिहा किया जाएगा। इसके बाद पाकिस्तान ने इन मछुआरों को रिहा करने का यह कदम उठाया है। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मछुआरों को मलीर जेल से रिहा किया गया और कड़ी सुरक्षा के बीच कराची छावनी रेलवे स्टेशन लाया गया जहां से उन्हें लाहौर भेजा जाएगा। अधिकारी ने बताया वाघा सीमा क्रॉसिंग पर कल उन्हें भारतीय अधिकारियों के हवाले किया जाएगा। बाकी 146 मछुआरों को आठ जनवरी को रिहा किये जाने और वापस भेजे जाने की उम्मीद है। 

भारतीय मछुआरों को वापस भेजने में मददगार ईदी फाउंडेशन चैरिटी ने रिहा हुए मछुआरों को तोहफे और नकदी भी वितरित की। पाकिस्तान और भारत एक दूसरे के जल क्षेत्र में अवैध तौर पर मछली पकड़ने के लिए अक्सर मछुआरों को पकड़ते हैं। अरब सागर की सीमा स्पष्ट नहीं होने और लकड़ी की नौकाओं में जीपीएस जैसी तकनीक नहीं होने से कई बार मछुआरे भटककर दूसरे क्षेत्र में पहुंच जाते हैं। 

कन्नड़ के इस फेमस कवी को गूगल ने किया डूडल से सम्मानित

डुप्लीकेट शैम्पू बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

अगर आप भी रखते हैं Dirty Mind तो ना देखें ये तस्वीरें

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -