F-16 को पाकिस्तान, कर रहा है परमाणु क्षमता से लैस
F-16 को पाकिस्तान, कर रहा है परमाणु क्षमता से लैस
Share:

वाॅशिंगटन : पाकिस्तान द्वारा परमाणु हमले की तैयारी को लेकर पहले भी कई बार विवादित बयान दिए जाते रहे हैं। पाकिस्तान भारत को परमाणु हमले की धमकी तक देता रहा है लेकिन अब अमेरिका के हैंस एम क्रिस्टेन्सन व राॅबर्ट एस नाॅरिस ने जो रिपोर्ट तैयार की है उसमें इस बात का उल्लेख किया गया है कि पाकिस्तान के पास करीब 140 परमाणु हथियार हें। इतना ही नहीं पाकिस्तान अमेरिका से मिले लड़ाकू विमान एफ-16 को परमाणु हमलों के लिए उपयोगी बना रहा है।

इसके लिए वह अपनी तैयारी में लगा है। इस तरह की रिपोर्ट आने के बाद एक बार फिर मामला गंभीर हो गया है। इतना ही नहीं भारत और पाकिस्तान के बीच उपजा तनाव कुछ बढ़ गया है। मिली जानकारी के अनुसार सेना की चौकियों और एयरबेस के उपग्रह चित्र से पाकिस्तान की तैयारियों की जानकारी मिली है।

पाकिस्तान अपनी परमाणु क्षमता में इजाफा करने के प्रयास में है। 1999 में अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी ने कहा था कि पाकिस्तान के पास 2020 तक 60-80 परमाणु बम हो सकते हैं, जो जानकारी सामने आई है उसमें कहा गया है कि पाकिस्तान अपने परमाणु जखीरे को बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -