सालगिरह के दिन पार्षद की हुई दर्दनाक हत्या, वीडियो देख काँप जाएंगे आप
सालगिरह के दिन पार्षद की हुई दर्दनाक हत्या, वीडियो देख काँप जाएंगे आप
Share:

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है यहाँ पार्षद का लाठी, डंडे और सरिया से पीट-पीटकर क़त्ल कर दिया गया। इस घटना के पश्चात् मृतक के घरवालों ने अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर मुरार थाने पर प्रदर्शन किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घरवालों  को समझाया। मृतक के परिजन ने छह लोगों पर क़त्ल का आरोप लगाया है।

प्राप्त खबर के मुताबिक, यह घटना शहर के मुरार थाना इलाके के सुरैया पुरा की है। शैलेंद्र उर्फ शैलू कैंटोनमेंट एरिया का पार्षद था। शैलेंद्र की पत्नी राधा देवी का कहना है कि कुछ दिनों पहले भूरा उर्फ सर्वेश तोमर से शैलू की कहासुनी हो गई थी। इसके पश्चात् से ही वह शैलू को ठिकाने लगाने की बात कह रहा था। शैलेंद्र एवं उसकी पत्नी राधा ने कई बार भूरा को समझाने का प्रयास किया, मगर वह नहीं माना और आए दिन धमकी देता रहता था। मृतक के घरवालों ने बताया, बुधवार को शैलेंद्र की शादी की सालगिरह थी। वह बच्चों के कहने पर होटल से खाना लेने गया था। वो खाना लेकर घर लौटा तथा कुछ ही देर में आने की बात कहकर राजेश शर्मा के साथ चला गया। उसके बाद नहीं लौटा। रात 12 बजे उस पर हमला होने की खबर प्राप्त हुई। 

सभी लोग हड़बड़ाहट में मौके पर पहुंचे तथा घायल हालत में शैलेंद्र को मुरार चिकित्सालय ले गए। वहां जयारोग्य चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। वहा रात 2:30 बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पार्षद के परिवार वालों ने इस क़त्ल के पीछे भूरा उर्फ सर्वेश तोमर, विनीत राजावत, राजेश शर्मा, धीरज पाल एवं विक्की कौशल पर साजिशन क़त्ल का आरोप लगाया है।

राहुल गांधी की यात्रा से मजबूत हो रही कांग्रेस...!

ख़बरों में छाया ये डॉक्टर, हर कोई कर रहा है तारीफ

'PM मोदी संग सेल्फी से लेकर विधानसभा टिकट की डिमांड तक', CM हेल्पलाइन पर दर्ज हुई अजीबोगरीब शिकायतें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -