महिला उम्मीदवार की हुई दर्दनाक मौत, स्थगित हुआ चुनाव
महिला उम्मीदवार की हुई दर्दनाक मौत, स्थगित हुआ चुनाव
Share:

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन में शनिवार को सरपंच पद की महिला प्रत्याशी की डूबने से जान चली गई। महिला प्रतिदिन की भांति नदी में नहाने गई थी। इसी के चलते यह दुर्घटना हो गई।  मौके पर पहुंचे नाविकों ने महिला को बाहर निकाला किन्तु तब तक उनकी जान चली गई थी। महिला को सनावद के सरकारी चिकित्सालय लाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव घरवालों को सौंप दिया गया। इधर महिला की मौत के पश्चात् सरपंच पद का चुनाव भी रद्द कर दिया गया है। 

खरगोन की ग्राम पंचायत टोकसर की रहने वाली 30 वर्षीय पिंकी केवट टोकसर ग्राम से सरपंच की प्रत्याशी भी थीं। महिला के पति अशोक ने कहा कि रोज की भांति शनिवार प्रातः लगभग 5 बजे पिंकी नहाने के लिए नर्मदा नदी पर गई थी। उन्हें तैरने नहीं आता था। नहाने के चलते वह डूबने लगी। जब आसपास के लोगों ने देखा तो नाविकों को सहायता के लिए बुलाया। मगर नाविक जब तक उनके पास सहायता के लिए पहुंचते तब तक वह डूब चुकी थीं तथा उनकी मौत हो गई थी। 

वही महिला सरपंच प्रत्याशी को सनावद के सिविल हॉस्पिटल में लाया गया। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कर घरवालों को सौंपा गया है। सरपंच पद की महिला प्रत्याशी की मौत की खबर रिटर्निंग अफसर तक भी पहुंची।

बाहरी नेता को प्रत्याशी बनाया तो नाराज हुए कार्यकर्ता, BJP कार्यालय पर की जमकर नारेबाजी

'सपा और बसपा विकास कार्यों में राहू और केतु जैसे क्रूर ग्रह हैं', आजमगढ़ में जमकर बरसे CM योगी

संजय शुक्ला की तुलना में बेहद कम है पुष्यमित्र भार्गव की संपत्ति, जानकर लगेगा झटका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -