शादी की तैयारी में व्यस्त प्रियंका ने शेयर किया अपनी फिल्म का नया पोस्टर
शादी की तैयारी में व्यस्त प्रियंका ने शेयर किया अपनी फिल्म का नया पोस्टर
Share:

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग सेसभी को अपना फैन बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हिंदी फिल्मों से अब दूर हो चुकी हैं. वहीं वो हॉलीवुड में जमकर काम कर रही हैं. इस बीच प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म का पोस्टर सामने आ गया है। साथ ही साथ फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा हो गई है। उनके फैंस फिल्म के पोस्टर को काफी पसंद भी कर रहे हैं।बता दें, प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म का नाम 'पाहुना- द लिटिल विजिटर्स' है. जो जल्दी ही रिलीज़ होने वाली है. 

इस फिल्म को प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा पर्पल पेबल पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस कर रही हैं। 'पाहुना- द लिटिल विजिटर्स' के पोस्टर को प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। फिल्म 'पाहुना- द लिटिल विजिटर्स' 7 दिसबंर को भारत में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी तीन छोटे नेपाली बच्चों पर आधारित है जो एक शांति वार्ता के बाद अपने माता-पिता से अलग हो जाते हैं. इन्हीं बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती है ये कहानी. 

इसके अलावा बात करें प्रियंका चोपड़ा की तो वो जल्दी ही अपने अमेरिकन सिंगर मंगेतर निक जोनस से शादी करने वाली हैं. इनकी शादी की तैयारियां चल रही हैं जिसमें ये व्यस्त है. दोनों की शादी 2 दिसंबर को होने वाली है.   

विराट के जन्मदिन पर कटरीना की भूल, ऐसे बना मज़ाक

न्यूड होकर सनसनी मचा रही ये हसीना, देखकर आप भी हो जाएंगे घायल

100 करोड़ कमाने वाली साल की 10 वीं फिल्म बनी 'बधाई हो'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -