पागलपंती नहीं दिखा पायी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा, मरजावां का भी रहा यही हाल
पागलपंती नहीं दिखा पायी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा, मरजावां का भी रहा यही हाल
Share:

हाउसफुल 4 की शानदार बॉक्स ऑफ़िस कामयाबी के बाद उम्मीद थी कि जॉन अब्राहम की पागलपंती भी चल जायेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं हुआ। ओपनिंग वीकेंड के बाद फ़िल्म के कलेक्शंस में काफ़ी गिरावट आयी है। फ़िल्म को सम्मानजनक कलेक्शन करने के लिए पहले हफ़्ते में कमाई स्थिर रखनी होगी।

बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार को पागलपंती ने 2.5 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके साथ फ़िल्म के चार दिनों के कलेक्शंस 22 करोड़ हो गये हैं। फ़िल्म ने  पागलपंती की स्टार वैल्यू को देखते हुए इसके ओपनिंग वीकेंड के कलेक्शंस कम माने जा रहे हैं। 22 नवंबर को रिलीज़ हुई पागलपंती ने महज़ 4.75 करोड़ पहले दिन जमा किये थे, जो पूर्वानुमानों के अनुसार काफ़ी कम रहा। ट्रेड विश्लेषकों ने 8-10 करोड़ की ओपनिंग लेने का अनुमान लगाया था। फिलहाल शनिवार को फ़िल्म के कलेक्शंस कुछ बढ़े और 6.50 करोड़ जमा कर लिये। रविवार को यह बढ़त जारी रही और पागलपंती 8.25 करोड़ रुपये जुटाने में कामयाब रही है। फ़िल्म में जॉन अब्राहम, अरशद वारसी, पुल्कित सम्राट, अनिल कपूर, सौरभ शुक्ला, इलियाना डिक्रूज़ और कृति खरबंदा जैसे सितारों ने लीड रोल निभाये हैं।

मरजावां की रफ़्तार भी घटी-
बताया जा रहा था कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की मरजावां के लिए पागलपंती चुनौती बनेगी, मगर ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा। मरजावां के कलेक्शंस में भी गिरावट आयी है। दूसरे सोमावर को फ़िल्म के कलेक्शंस काफ़ी गिर गये। एक मिडिया रिपोर्टर के मुताबिक़ फ़िल्म ने लगभग 80 लाख रुपये कमाये हैं, जिसे मिलाकर 11 दिनों का कलेक्शन 43.72 करोड़ हो चुका है। हालांकि अभी अंतिम आंकड़े आना बाकी है। मिलाप जवेरी निर्देशित मरजावां 15 नवंबर को रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म ने 7.03 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि 24.42 करोड़ का कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया था। पहले हफ़्ते में फ़िल्म ने 37.87 करोड़ जमा किये थे। दूसरे वीकेंड में मरजावां को सिर्फ़ 5.05 करोड़ ही मिल सके। फ़िल्म में तारा सुतारिया और रकुल प्रीत फीमेल लीड रोल्स में हैं।

बप्‍पी लहिरी की पत्नी के पास है उनसे ज्यादा सोना, इस वजह से पहनते हैं हमेशा

आईफोन के जितनी हैं कंगना के बैग की कीमत, सुनकर उड़ेंगे होश

इमरान खान का हाल देखकर हैरान हुए फैंस, पूछा- 'बीमारी हो गई क्या...'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -