भागकर की थी पद्मिनी कोल्हापुरी ने शादी, Z सुरक्षा के बीच किया था प्रिंस चार्ल्स को किस
भागकर की थी पद्मिनी कोल्हापुरी ने शादी, Z सुरक्षा के बीच किया था प्रिंस चार्ल्स को किस
Share:

बॉलीवुड में 70 और 80 के दशक में कदम रखने वाली बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी का आज जन्मदिन है। पद्मिनी कोल्हापुरी आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहीं हैं। अपने समय में पद्मिनी कोल्हापुरी ने सभी के दिलों में जगह बनाई। वह आज भी लाखों लोगों को पसंद हैं। अपने समय में पद्मिनी कोल्हापुरी ने कई सुपरहिट फ़िल्में दी थीं जो आपने देखी ही होंगी। वैसे पद्मिनी कोल्हापुरी का जन्म 1 नंवबर, 1965 को महाराष्ट्रियन परिवार में हुआ था। उनके पिता पंढ़रीनाथ कोल्हापुरे शास्त्रीय संगीत के गायक थे, जबकि मां एक एयरलाइंस में काम करती थीं।

वैसे बहुत कम लोग जानते हैं कि पद्मिनी कोल्हापुरी रिश्ते में श्रद्धा कपूर की मौसी लगती हैं। वैसे पद्मिनी को तो बचपन से ही सिनेमा में आने का शौक था। उन्होंने फिल्म ‘सत्यम शिवम सुन्दरम’ के जरिए चाइल्ड आर्टिस्ट की भूमिका कर डेब्यू किया था। उसके बाद वह ‘साजन बिना ससुराल’ और ‘थोड़ी सी बेवफाई’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। वहीं उन्हें पहचान साल 1980 में मिली फिल्म ‘इंसाफ का तराजू’ से। इस फिल्म के बाद वह चर्चाओं में आ गईं। वहीं साल 1982 में उन्होंने ऋषि कपूर के साथ प्रेम रोग फिल्म में काम किया और सभी का दिल जीत लिया।

इस फिल्म के बाद साल 1983 में वें नजर आईं फिल्म ‘प्यार झुकता नहीं’ में। इस फिल्म में उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती के साथ काम किया और दोनों की जोड़ी सुपरहिट हो गई। वैसे बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने उस दौर में अपने प्रेमी से भागकर शादी की थी। आप सभी जानते ही होंगे पद्मिनी ने प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा के साथ शादी की है। साल 1986 में दोनों की मुलाकात हुई थी और उसके बाद दोनों को प्यार हो गया। पद्मिनी के घरवालों ने उनके रिश्ते को नकार दिया जिसके कारण वह घर से भाग गईं। वैसे पद्मिनी उस समय भी चर्चाओं में आईं थीं जब 80 के दशक में प्रिंस चार्ल्स भारत आए थे। हुआ यूँ था कि उस वक्त प्रिंस चार्ल्स जेड सिक्युरिटी से घिरे थे लेकिन फिर भी पद्मिनी ने उन्हें किस कर दिया था। फिलहाल पद्मिनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

कोरोना महामारी के चलते 11000 कर्मचारियों की और छंटनी करेगी ये कंपनी

हम जनता के सामने भाजपा-बसपा का सच लाने में सफल रहे - अखिलेश यादव

दिग्विजय को 'प्रियंका' में नज़र आईं इंदिरा गांधी, लोग बोले- 'गजब के चाटुकार हो...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -