चंद्रप्रकाश द्विवेदी-सोनू निगम को पद्मश्री मिलने से खुश फैंस
चंद्रप्रकाश द्विवेदी-सोनू निगम को पद्मश्री मिलने से खुश फैंस
Share:

गणतंत्र दिवस (Republic Day) की पूर्व शाम को केंद्र सरकार की तरफ से पद्म पुरस्कारों (Padma Awards) की घोषणा की गई। आप सभी को बता दें कि इस सम्मान को हासिल करने वालों में अलग-अलग क्षेत्र के 128 दिग्गज शामिल हैं। ऐसे में इस लिस्ट में मनोरंजन जगत से डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी (Chandraprakash Dwivedi) और सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) शामिल रहे जिन्हों ये पुरस्कार मिलने वाला है. आप सभी को बता दें कि, चंद्रप्रकाश द्विदेदी नेशनल अवॉर्ड विनर भी रह चुके हैं।

जिन्हें अपनी बेहतरीन फिल्मों 'पिंजर', 'जेड प्लस' और 'मोहल्ला अस्सी' के लिए जाना जाता है। आप सभी को बता दें कि चंद्रप्रकाश, अक्षय कुमार को कास्ट कर फिल्म 'पृथ्वीराज' बना रहे हैं। दूसरी तरफ मशहूर सिंगर सोनू निगम की बात करें तो, उन्होंने अपने 3 दशक के लंबे करियर में हिंदी समेत कई अन्य भाषाओं की लगभग 5000 गानों में अपनी रूहानी आवाज दी है। आप सभी जानते ही होंगे सोनू निगम को फिल्म 'कल हो ना हो' के टाइटल सॉन्ग के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

इसी के साथ ही वो कई अवॉर्ड्स पर अपना हक जमा चुके हैं। आपको हम यह भी बता दें कि सोनू निगम एक बेहतरीन गायक होने के साथ ही सफल म्यूजिक डायरेक्टर भी हैं। इसी के साथ ही सोनू ने अपने म्यूजिक एल्बम्स से भी खूब नाम कमाया है। आप सभी को हम यह भी जानकारी दे दें कि, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा की फिल्में कर चुकीं 90 साल की वेटरन एक्ट्रेस Sowcar Janaki को पद्मश्री पुरस्कार मिला है। इसी के साथ, 75 साल के वेटरन एक्टर विक्टर बैनर्जी पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किए गए हैं। इन 128 पद्म पुरस्कारों में से चार लोगों को पद्म विभूषण और 107 लोगों को पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया है।

हेजल-युवराज के घर आया नन्हा मेहमान

सलमान खान के फार्महाउस में दफ़न है फिल्मी सितारों के शव, युवक का बड़ा आरोप

कैसी है लता मंगेशकर की तबियत, परिवार ने जारी किया बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -