'क्या भारत के कानून मंत्री अखबार नहीं पढ़ते ?', रिजिजू पर कांग्रेस नेता चिदंबरम का तंज
'क्या भारत के कानून मंत्री अखबार नहीं पढ़ते ?', रिजिजू पर कांग्रेस नेता चिदंबरम का तंज
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम (P Chidambaram) ने राजद्रोह के कानून (Sedition Law) के संदर्भ में कानून मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) द्वारा लोकसभा में दी गई जानकारी को लेकर शनिवार को उन पर हमला बोला है. चिदंबरम ने कहा है कि लगता है कि रिजिजू सर्वोच्च न्यायालय की कार्यवाही की खबरें देने वाले अखबार नहीं पढ़ते. 

किरेन रिजिजू ने उन पर पलटवार करते हुए कहा कि वह भले ही समाचार पत्र नहीं पढ़ते हों, किन्तु यह जानते हैं कि खबरें कभी भी आधिकारिक रिकॉर्ड का हिस्सा नहीं बनतीं. उन्होंने चिदंबरम से यह भी पुछा कि कांग्रेस की सरकारों में लोगों के खिलाफ राजद्रोह के कितने हजार केस दर्ज किए गए? दरअसल, कांग्रेस नेता चिदंबरम ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, ‘कानून मंत्री ने कहा कि राजद्रोह से संबंधित कानून को रद्द करने का कोई भी प्रस्ताव गृह मंत्रालय के पास नहीं आया है.’

चिएम्बाराम ने कहा कि कानून मंत्री ने यह नहीं बताया कि गृह मंत्रालय के पास ये प्रस्ताव अवश्य है कि राजद्रोह के कानून के तहत काफी सारे निर्दोष लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए.’ उन्होंने रिजिजू पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि, ‘कानून मंत्री ने यह भी कहा कि शीर्ष अदालत की तरफ से राजद्रोह के कानून के संदर्भ में कोई टिप्पणी किए जाने का कोई रिकॉर्ड नहीं है. उन्होंने यह नहीं बताया कि वह सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही की खबरें देने वाले समाचार पत्र नहीं पढ़ते.’

पप्पू यादव ने इस नेता को बताया भविष्य का प्रधानमंत्री

Punjab Assembly Elections: अरविंद केजरीवाल के निशाने पर चरणजीत सिंह चन्नी

चीन के आक्रमण पर कांग्रेस ने लोकसभा में स्थगन नोटिस दिया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -