खुशखबरी: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का कोरोना वैक्सीन टेस्ट रहा सफल, जयपुर के दीपक पर हुआ परिक्षण
खुशखबरी: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का कोरोना वैक्सीन टेस्ट रहा सफल, जयपुर के दीपक पर हुआ परिक्षण
Share:

लंदन: ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रा जेनका की वैक्सीन का थर्ड फेज के तहत मनुष्यों पर जारी परीक्षण सफल रहा है। यह परिक्षण ब्राज़ील में चल रहा है।  लंदन में रह रहे भारतीय मूल के दीपक पालीवाल ने इस ट्रायल के लिए खुद को समर्पित किया था। दीपक ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के नेतृत्व में इंसानों पर वैक्सीन के परीक्षण के लिए वॉलिंटियर बने हैं।

इस परीक्षण के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। एक-दो दिन में ऑक्सफोर्ड की कोरोना रोधी वैक्सीन को लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है। इस वैक्सीन के सितंबर मार्केट में आने की संभावना जताई जा रही है। ऑक्सफोर्ड ने कोरोना रोधी वैक्सीन के उत्पादन और वितरण के लिए एस्ट्रा जेनका कंपनी के साथ करार किया है। ऑक्सफोर्ड ने भारत में पुणे आधारित सीरम इंस्टीट्यूट के साथ करार किया है। 

बता दें कि सीरम विश्व में वैक्सीन बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। सीरम में ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन का उत्पादन जारी है। आपको बता दें कि
ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन-CHDO कोविड-19 की टेस्टिंग कई देशों में चल रही है। ब्रिटेन में ट्रायल के बाद ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में भी ह्यूमन ट्रायल चल रहा है। ब्रिटेन में इसका परीक्षण सफल रहा था। ब्राजील से भी पॉजिटिव परिणाम सामने आए हैं। हालांकि एस्ट्रा जेनका या ऑक्सफोर्ड से अभी तक शोध के परिणाम घोषित नहीं हुए हैं।

सैनिटाइजर पर जीएसटी घटाने की मांग, वित्त मंत्रालय ने दिया ये जवाब

पेट्रोल-डीजल के दाम में क्या हुआ बदलाव ? यहाँ जानें आज के भाव

बाजार में रौनक, 36000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, बैंक निफ़्टी में गिरावट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -