नारी शक्ति को मिला बड़ा सम्मान, ऑक्सफ़ोर्ड ने चुना 'हिंदी वर्ड ऑफ़ द ईयर'
नारी शक्ति को मिला बड़ा सम्मान, ऑक्सफ़ोर्ड ने चुना 'हिंदी वर्ड ऑफ़ द ईयर'
Share:

जयपुर :  'नारी शक्ति' को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने एक नई पहचान प्रदान की है। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हिंदी के विख्यात शब्द 'नारी शक्ति' को साल 2018 के हिन्दी शब्द के रूप में चुना है। जयुपर में आयोजित किए गए साहित्य महोत्सव में शनिवार को नारी शक्ति को 2018 का हिंदी शब्द के रूप में घोषित किया है। पैनल डिस्कशन में लम्बे विचार-विमर्श के बाद इस शब्द को डिक्शनरी ऑफ 2018 में शामिल कर लिया गया है।

NRHM में जल्द करें आवेदन, वेतन हर माह 50 हजार रु

ऑक्सफोर्ड की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि, 'वर्ष का हिंदी शब्द नारी शक्ति, एक शब्द या भाव है, जिसने काफी ध्यान आकर्षित किया है। यह गत वर्ष की प्रकृति, मिजाज और विचारमग्नता को व्यक्त करता है। बयान के अनुसार, 'आज इस शब्द का प्रयोग महिलाओं द्वारा अपनी जिंदगी की कमान खुद संभालने के लिए किया जाता है।' भारत में ऑक्सफर्ड डिक्शनरी की टीम ने वर्ष के हिंदी शब्द का चयन किया। इसमें भाषा विशेषज्ञों की अडवायजरी टीम ने सहायता की, इस टीम में अशोक कुमार शर्मा, कार्तिका अग्रवाल और नमिता गोखले शामिल थे।

युवाओं के लिए नौकरिया ही नौकरियां, ट्रेनिंग कॉर्डिनेटर जल्द करें आवेदन

नारी का अभिप्राय होता है महिला और पावर का अभिप्राय होता है शक्ति। इस शब्द का पूरा मतलब होता है-महिला आज अपनी जिंदगी को अपने मन-मुताबिक जी रही हैं। जारी की गई प्रेस रिलीज में कहा गया है कि नारी शक्ति शब्द को इन कुछ वर्षों में इसलिए अधिक महत्व मिला क्योंकि केंद्र सरकार ने महिलाओं पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया है। इसके अलावा विकास प्रक्रिया में भी महिलाओं की सक्रिय साझेदारी को भी देखा गया है।

खबरें और भी:-

आज बाजार में फिर नजर आयी सोना-चाँदी में बढ़त

आज खुलते ही शेयर बाजार में दिखी मजबूत बढ़त

महज 12वीं पास भी कर दें आवेदन, लोअर डिवीजन क्लर्क पर वैकेंसी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -