कोरोना वायरस के बाद अब इस वायरस से है स्पेन को खतरा
कोरोना वायरस के बाद अब इस वायरस से है स्पेन को खतरा
Share:

विश्व अब भी कोरोना वायरस से लड़ रहा है। अभी तक कोविड-19 की कोई वैक्सीन नहीं मिल पाई है। वहीं, स्पेन के 2 प्रांतों में मच्छर जनित वायरस से 4 लोगों की जाने जा चुकी है। इस वायरस का नाम 'वेस्ट नील वायरस' कहा जा रहा है, और इससे सेविला में तीन लोगों ने अपनी जान खो दी है। ये स्पेन के दक्षिणी प्रांत अंडालुसिया में आया अब तक का सबसे तेज कहर है। सोमवार को काडिज प्रांत में वेस्ट नील वायरस से एक महिला की जान चली गई है। काडिज में इस वायरस से हुई यह पहली मौत थी।  जंहा एक 87 साल की बुजुर्ग महिला की वेस्ट नील वायरस से मौत का शिकार हो गई । स्थानीय स्वास्थ्य प्रमुख ने बोला कि वर्तमान में काडिज में इस वायरस के 5 पुष्ट मामले सामने आए हैं। जिसमें से 3 लोगों का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। 

सेविला सप्ताहांत तक वेस्ट नील वायरस के प्रकोप का केंद्र बिंदु रहा और वर्तमान में पुष्टि किए गए केसों का आंकड़ा 24 पर है। यहां इस वायरस से 3 लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें दो 70 और 77 वर्ष के बुजुर्ग व्यक्ति और एक 85 साल की बुजुर्ग महिला शामिल है।  सेविला में तीसरी मृत्यु की पुष्टि के कुछ ही दिन के उपरान्त विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि संक्रमण छुट्टी मनाने के लिए यहां पहुंचने वाले ब्रिटिश नागरिकों के लिए एक स्वास्थ्य संकट साबित होता जा रहा है। संक्रामक बीमारियों के विशेषज्ञ पाब्लो बैरेरियो ने कहा कि अभी तक केवल 2 से 5 प्रतिशत मामलों में लक्षण नज़र आ रहे है। इस बीमारी पर आसानी से किसी का ध्यान नहीं जाता है।  बैरेरियो ने यह दावा किया कि संक्रमण भविष्य में स्पेन में फैल जाएगा, विशेष रूप से गर्मी के माह में।

उन्होंने कहा कि मच्छर से बचाने वाली क्रीम के नियमित इस्तेमाल से रोकथाम से बचने का सबसे प्रभावी इलाज़ है। क्यूलेक्स मच्छर से फैलने वाला वेस्ट नील वायरस सबसे पहले वर्ष 2004 में स्पेन में देखने को मिला था। उस बीच इस संक्रमण से सबसे अधिक घोड़े प्रभावित हुए थे। वर्तमान प्रकोप स्पेन के दक्षिणी अंडालुसिया क्षेत्र में सबसे खराब है, जिसमें कोस्टा डेल सोल जैसे लोकप्रिय ब्रिटिश अवकाश क्षेत्र मौजूद हैं और लगभग 90 लाख निवासियों के साथ देश का सबसे ज्यादा आबादी वाला क्षेत्र है

'ड्रैगन' पर अमेरिका ने फिर कसी लगाम, 5 चीनी उत्पादों के आयत पर लगाई रोक

इस चीनी कंपनी के हाथ लगा दुनियाभर के दिग्गजों का खुफिया डेटा, विशेषज्ञों ने जताई चिंता

न्यूजीलैंड के लिए कुछ बड़ा करने की चाहत लिए बैठे हैं KKR के कोच ब्रेंडन मैक्कुलम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -