मध्य प्रदेश में जारी है ठंड का प्रकोप, इन जिलों में पड़ सकती है कड़ाके की ठंड
मध्य प्रदेश में जारी है ठंड का प्रकोप, इन जिलों में पड़ सकती है कड़ाके की ठंड
Share:

मध्य प्रदेश में ठंड का प्रकोप और भी तेजी से बढ़ रहा है। बीते कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। राजधानी सहित पूरा मध्य प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में आ चुकी है। शनिवार को राजधानी भोपाल सहित 18 जिलों में शीतलहर चली। रविवार सुबह भी राजधानी भोपाल में सर्द हवा चलने से ठिठुरन का एहसास हुआ।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत से आ रही हवाओं के चलते अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम ऐसा ही बना रहने वाला है। जिसके उपरांत फरवरी की शुरुआत में एकबार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने का अनुमान लगाया जा रहा हैं। हवाओं के रुख में परिवर्तन से बादल छाएंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।

इन जिलों में शीतलहर: भोपाल के अलावा जबलपुर, सिवनी, दतिया, सतना, सागर, रीवा, नौगांव, खण्डवा, खजुराहो, गुना, ग्वालियर, टीकमगढ़, दमोह, बैतूल, उमरिया, राजगढ़, रतलाम में शीतलहर चली। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार रात का तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 1.6 डिग्री और नौगांव में 2 डिग्री था। मौसम विभाग की माने तो 31 जनवरी से 2 फरवरी तक ठंड और भी बढ़ती जाएगी, 3 फरवरी से मौसम में कुछ राहत मिलेगी। उत्तरी हवाओं के चलते अगले कुछ दिन बारिश होने के भी आसार है।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे सोनू सूद, जानिए क्या है पूरा मामला?

बड़ी खबर: अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी आसान, जानिए कैसे

शशिकला को आज अस्पताल से किया जाएगा डिस्चार्ज, तमिलनाडु में छिड़ेगी जंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -