'सड़क पर खेलती 8 साल की बच्ची को किडनैप कर ले गया ब्राह्मण, मंदिर में किया बलात्कार'
'सड़क पर खेलती 8 साल की बच्ची को किडनैप कर ले गया ब्राह्मण, मंदिर में किया बलात्कार'
Share:

नई दिल्ली: देश की कई प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारियों के लिए पुस्तकें प्रकाशित करने वाला आगरा स्थित प्रकाशन ‘ओसवाल बुक्स’ विवादों में घिर गया है। यह विवाद प्रकाशन द्वारा CLAT परीक्षा के मॉक टेस्ट के लिए छापे गए परीक्षा पत्र में एक सवाल पर खड़ा हुआ है। इस सवाल में ओसवाल बुक्स ने ब्राह्मणों को बलात्कारी के रूप में दिखाने की भौंडी कोशिश की है। इसके साथ ही इसी CLAT परीक्षा के मॉक टेस्ट पेपर में मंदिरों को बलात्कार की जगह बताया गया है। हालांकि, जब विवाद बढ़ा, तो ओसवाल बुक्स ने 16 जून 2022 (गुरुवार) को माफ़ी माँग ली है। लेकिन फिर भी इस प्रकाशन के खिलाफ कार्रवाई की माँग तेज हो रही है।

सर्वोच्च न्यायालय के वकील शशांक शेखर झा ने इस विवादित पेपर को सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसमें प्रश्न क्रमांक 84 में लिखा गया है कि, 'अनीता एक 8 वर्ष की बच्ची है। एक दिन वह सड़क पर खेल रही थी। इसी बीच एक ब्राह्मण पंडित, बच्ची को किडनैप करके वीरान पड़े मंदिर में ले गया और उसका बलात्कार किया। बच्ची 2 दिन बाद ज्यादा खून बह जाने के कारण बेसुध और गंभीर अवस्था में मिली। अनीता के लिए मुआवजे का दावा कौन करेगा?' वकील शशांक शेखर झा ने अपनी शिकायत में आगरा पुलिस को भी टैग किया है। उन्होंने इस पेपर में लिखे शब्दों से ब्राह्मण समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुँचाने का इल्जाम लगाते हुए इसे तैयार करने वाले के विरुद्ध FIR दर्ज करने की माँग की है। वहीं, FIR की माँग पर आगरा पुलिस ने पूरी जानकारी के साथ संबंधित थाने पर सम्पर्क करने को कहा है।

 

हालांकि, खुद को घिरता देख ओसवाल बुक्स ने पर इस पेपर पर माफ़ी माँग ली है। अपने माफ़ीनामें में ओसवाल बुक्स ने लिखा कि, 'हम बिना शर्त के माफ़ी माँगते हैं। हमारे पेपर से संभवतः कुछ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची हैं। इस भूल के जिम्मेदार व्यक्ति पर हमने तत्काल एक्शन भी लिया है। हम प्रकाशित की गई सभी कॉपियों को फ़ौरन वापस मँगवा रहे हैं। इसके साथ इस इस पेपर को सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हटवा रहे हैं। हम सबका सम्मान करते हैं। एक बार फिर से यदि किसी की भावनाएँ आहत हुई हों तो हम उनसे माफ़ी माँगते हैं।'

बता दें कि ओसवाल बुक्स को वर्ष 1984 में नरेश जैन नामक एक व्यक्ति ने शुरू किया था। नरेश जैन ही इसके मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं। यहाँ से CBSE, ISC, ICSE और कर्नाटक बोर्ड की पुस्तकों का प्रकाशन किया जाता है। इसी के साथ ओसवाल बुक्स JEE, NEET, RRB-NTPC, CAT और CLAT जैसे राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की पुस्तकें छापता है।

'आज रहने देते हैं, कल करते है' सुनते ही भड़के BJP नेता, पत्नी को उतारा मौत के घाट और फिर...

मस्जिद में इस्लाम पढ़ने जाता था नाबालिग बच्चा, हाफ़िज़ ने नशीला पदार्थ देकर किया बलात्कार

मंदिर में आने पर महंत ने गर्भवती महिला को बेरहमी से पीटा, सीतापुर का मामला

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -