क्वारंटाइन सेंटर में मजदूरों ने किया डांस, बनाया वीडियो, पुलिस ने दर्ज किया केस
क्वारंटाइन सेंटर में मजदूरों ने किया डांस, बनाया वीडियो, पुलिस ने दर्ज किया केस
Share:

भुवनेश्वर:  टिकटॉक का नशा इन दिनों लोगों के सिर पर चढ़ कर बोल रहा है. आजकल कोई भी चीज को देखकर लोग उसे  टिकटॉक पर डालने की सोचने लगते हैं। खैर, कोरोना वायरस के चलते लोग जहां हैं वहीं थम गए हैं। सोशल डिस्टेंस का पालन करना अनिवार्य हो गया है। इसी बीच ओडिशा से एक खबर सामने आई है। यह क्वारंटाइन सेंटर में प्रवासी श्रमिकों ने एकसाथ मिलकर डांस किया। पहले तो उन्होंने सोशल डिस्टेंस के नियमों का उल्लंघन किया, फिर उसका वीडियो बनाकर टिकटॉक पर डाल दिया। वीडियो वायरल हो गया। बाद में यह मामला पुलिस तक पहुंचा। जिसके बाद प्रवासी मजदूरों पर मामला दर्ज हो गया।
 
दरअसल, यह केस ओडिशा के भद्रक का है। दरअसल, कुछ प्रवासी श्रमिक पश्चिम बंगाल से यहां लौटे थे। उन्हें सीआरएस हाई स्कूल, तिहिड़ी के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। इन्हीं लोगों में से छह लोगों ने एकसाथ मिलकर डांस किया। यही नहीं इसका  वीडियो भी उन्होंने टिकटॉक पर वायरल कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उनपर सोशल डिस्टेंस के उल्लंघन को लेकर केस दर्ज किया है।

दरअसल, इस वीडियो में लगभग छह लोग नज़र आ रहे हैं। इनको क्वारंटाइन सेंटर में अलग-अलग रखा गया था। ताकि यदि इनमे से किसी को कोरोना हो, तो वायरस को रोका जा सके। वो दूसरे लोगों तक ना फैले। लेकिन ये लोग मिलकर, एकसाथ डांस वीडियो बनाते नज़र आए। जिसके बाद इनपर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है।

 

Bharat eMarket होगा बहुत बड़ा E-Commerce प्लेटफॉर्म, जानें क्या है अलग

लॉकडाउन में भारत ने आयात किया 50 किलों सोना, जानें पूरी रिपोर्ट

EMI माफ़ हो, सरकार चुकाए क़र्ज़, केंद्र को अभिजीत बनर्जी ने दिया सुझाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -