दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिला गिफ्ट, अक्टूबर महीने से इतनी बढ़कर आएगी सैलरी
दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिला गिफ्ट, अक्टूबर महीने से इतनी बढ़कर आएगी सैलरी
Share:

भुवनेश्वर: दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। लाखों सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते में वृद्धि कर दी गई है।  ओडिशा सरकार ने यह फैसला लिया है। शुक्रवार ओडिशा सरकार ने घोषणा करते हुए सरकारी कर्मचारियों के लिए 11 फीसदी महंगाई भत्ते (DA) की बढ़ोतरी का ऐलान किया। 

ओडिशा सरकार के मुताबिक, महंगाई भत्‍ते में 11 फीसदी के वृद्धि के साथ इसे 28 फीसदी कर दिया गया है। नवंबर में आने वाले अक्‍टूबर के वेतन में यह जोड़कर दिया जाएगा। सरकार के मुताबिक, यह महंगाई भत्‍ता जुलाई 2021 से लागू होगा। 1 जुलाई 2021 जुलाई से बकाया इस महीने ओडिशा सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बैंक खातों में जमा कर दिया जाएगा। इस फैसले से 4 लाख से अधिक कर्मचारियों और 3.5 लाख पेंशनर्स को लाभ होने का अनुमान जताया जा रहा है।

ओडिशा सरकार ने अपने तमाम कर्मचारियों के लिए ग्रुप इंश्‍योरेंस स्‍कीम में भी परिवर्तन किया है। 4800 रुपए तक के ग्रेड पे वाले कर्मचारियों के लिए GIS शुल्क 7,500 रुपए से बढ़ाकर 20,000 रुपए कर दिया गया है। इसी प्रकार 5,400 रुपए या इससे अधिक ग्रेड पे वाले कर्मियों के लिए GIS शुल्क 12,000 रुपए से बढ़ाकर 30,000 रुपए कर दिया गया है। CMO की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, GIS शुल्क कर्मचारियों की सैलरी से पहले की तरह 10 किस्तों में काट लिया जाएगा।

Air India को मिला नया महाराज, 18000 करोड़ में TATA के सिर सजा ताज

जानिए क्या है Swarm ड्रोन और किस-किस तरह से हो सकता है इसका इस्तेमाल ?

ऑलटाइम हाई से 9259 रुपए सस्ता बिक रहा सोना, जानिए क्या है चांदी का हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -