जगन्नाथ मंदिर के जिस रसोई में 800 वर्षों से तैयार होता है 'महाप्रसाद', उसके 40 चूल्हों में तोड़फोड़
जगन्नाथ मंदिर के जिस रसोई में 800 वर्षों से तैयार होता है 'महाप्रसाद', उसके 40 चूल्हों में तोड़फोड़
Share:

भुवनेश्वर: ओडिशा के जगन्नाथ पुरी मंदिर की रसोई में मिट्टी के 40 चूल्हों में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना रविवार (अप्रैल 3, 2022) को सामने आई है। बताया जा रहा है जिन चूल्हों में तोड़फोड़ की गई, वह विश्व की सबसे बड़ी रसोई रोसा-घर में मौजूद थे। इनका इस्तेमाल ‘महाप्रसाद’ बनाने के लिए किया जाता था। चूल्हे टूटने की सूचना मिलने के बाद जिला कलेक्टर समर्थ वर्मा ने मौके का दौरा किया। उन्होंने बताया कि रोसा घर के 40 चूल्हों में तोड़फोड़ की गई है। उन्होंने इस बारे में जाँच करके रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

उन्होंने आश्वासन दिया है कि घटना को अंजाम देने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रिकॉर्ड्स ऑफ राइट्स के मुताबिक, ये मंदिर 12 वीं (1161 CE) शताब्दी का है। इसमें 240 चूल्हे हैं। इनमें से 40 चूल्हों में तोड़फोड़ की गई है। रसोई में सिर्फ रसोइयों को ही जाने की इजाजत होती है। ऐसे में संदेह है कि ये घटना शनिवार को कुछ सेवकों द्वारा न की गई हो। घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।बता दें कि मंदिर के महाप्रसाद को बनाने के लिए लगभग 400 रसोइए लगते हैं और 200 सहायक प्रत्यक्ष तौर पर इस प्रक्रिया में लगे होते हैं। ये प्रसाद आनंद बाजार में बेचा जाता है।

अनुमान है कि संध्या रूप आरती के बाद और राजभोग लगने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। जिला कलेक्टर का कहना है कि वो आरोपितों को पकड़ने के लिए CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस और मंदिर प्रशासन इस मामले पर मिलकर जाँच करेंगे। जिन चूल्हों को नुकसान हुआ है उन्हें सामान्य करने में दो दिन का वक़्त लगेगा। जानकारी के मुताबिक, इस घटना में एक या दो कोठा चूल्हों को नुकसान पहुँचाया गया है, बाकी सब सही हालत में है। ऐसे में मंदिर का प्रसाद बनने में कोई समस्या नहीं आई। बस सुबह का प्रसाद आधे घंटे लेट हुआ। लेकिन घटना ने भक्तगणों की भावनाओं को आहत किया है। 

यूपी के सभी 7442 मदरसों की जांच करवाएगी योगी सरकार, यह शिकायत मिलने पर लिया फैसला

'अगर कोई मुस्लिम देश का प्रधानमंत्री बना तो..', यति नरसिंहानंद का विवादित बयान, फिर दर्ज हुई FIR

राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में पंजाब ने गुजरात पर हासिल की जीत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -