ओआरओपी - उग्र हुआ आंदोलन, पूर्व सैनिकों ने मैडल जलाने का किया प्रयास
ओआरओपी - उग्र हुआ आंदोलन, पूर्व सैनिकों ने मैडल जलाने का किया प्रयास
Share:

नई दिल्ली: वन रैंक वन पेंशन की घोषणा होने और इसके लागू होने के बाद से ही पूर्व सैनिक असंतुष्ट नज़र आ रहे हैं। हालांकि उन्होंने सरकार द्वारा ओआरओपी लागू करने पर खुशी जताई थी लेकिन यह भी कहा था कि इस मामले में उनकी कुछ और मांगें हैं। जो पूरी होना चाहिए। अपने आंदोलन को नया रूप देते हुए पूर्व सैनिकों ने धरना आंदोलन के बाद अपने मैडल लौटाने की बात कही थी। दीपावली पर कुछ पूर्व सैनिकों ने अपने पदकों को जलाने का प्रयास भी किया।

कैमरे के सामने पूर्व सैनिकों ने उग्र प्रदर्शन किया। पदक जलाने के प्रयास कर सरकार का विरोध किया। मिली जानकारी के अनुसार कुछ पूर्व सैनिकों ने अपने पदक जलाने के प्रयास किए। मीडिया को सूचना मिली तो मीडिया वहां पहुंचा। कैमरे के सामने पूर्व सैनिक नारेबाजी करने लगे और अपने पदक जलाने की बात कही। ऐसे में करीब 50 पूर्व सैनिकों ने विरोध किया। पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च किया।

मगर दिल्ली पुलिस द्वारा पूर्व सैनिकों को रेल भवन के सामने रोक दिया गया। इसके बाद पूर्व सैनिकों में से कुछ ने अपने मैडल जलाने के प्रयास किए। ऐसे में सेवानिवृत्त मेजर जनरल सतबर सिंह और अन्य पूर्व सैनिकों ने उन्हें रोक दिया। उल्लेखनीय है कि हरियाणा, पंजाब के कुछ पूर्व सैनिकों ने सरकार को अपने मैडल लौटा दिए हैं। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने इन घटनाओं पर दुख व्यक्त किया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -