राजनीति में झूठ हमेशा सफल नहीं होता है: संजय राउत
राजनीति में झूठ हमेशा सफल नहीं होता है: संजय राउत
Share:

मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत ने आज यानी रविवार को यह दावा किया है कि महाराष्ट्र की महाविकास अघाडी (एमवीए) सरकार के दो साल के कार्यकाल में विपक्ष पूरी तरह से दिशाहीन रहा। जी दरअसल हाल ही में उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को सत्ता से हटाने में विपक्ष सफल नहीं हुआ, इसके बावजूद वह सरकार को सत्ता से हटाने की नयी तारीखों की घोषणा कर रहा है।' जी दरअसल आज उद्धव ठाकरे सरकार के दो साल पूरे हो गए हैं।

ऐसे में शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखे साप्ताहिक स्तंभ 'रोखठोक' में संजय राउत ने कहा है, 'राजनीति में झूठ हमेशा सफल नहीं होता है। गत दो साल में ठाकरे, उनकी सरकार को 'बदनाम' करने की तमाम कोशिशों के बावजूद मजबूती से खड़े रहे।' इसी के साथ विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसते हुए उन्होंने लिखा है, 'नवंबर 2019 (एमवीए सरकार से पहले) को देवेंद्र फडणवीस द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के भी दो साल पूरे हो गए हैं। विपक्ष सरकार को सत्ता से हटाने में सफल नहीं हुआ है, इसके बावजूद वह एमवीए को सत्ता से हटाने की नयी तारीख दे रहा है। यह मजाक है।'

आप सभी जानते ही होंगे कि मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना ने साल 2019 के राज्य विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा से रिश्ता तोड़ दिया था। वहीं इसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और उनके साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार उप मुख्यमंत्री बने थे। हालाँकि देखते ही देखते फडणवीस सरकार गिर गई थी और शिवसेना ने अपने वैचारिक प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस और राकांपा के साथ मिलकर महाविकास अघाडी सरकार बनाई थी।

तलाक के ल‍िए पत्नी ने की 1 करोड़ की ड‍िमांड, पति ने नदी में लगा ली झलांग

पेड़ से लटका हुआ मिला युवक का शव, गाँव में मची सनसनी

आगरा, वृंदावन में पड़ोसियों ने 2 नाबालिग लड़कियों संग किया दुष्कर्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -