ऑपरेशन गंगा: अब तक 17000 भारतीयों ने छोड़ा यूक्रेन, PM मोदी ने फिर पुतिन से की बात
ऑपरेशन गंगा: अब तक 17000 भारतीयों ने छोड़ा यूक्रेन, PM मोदी ने फिर पुतिन से की बात
Share:

नई दिल्ली: यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद से अब तक करीब 17,000 भारतीय, यूक्रेन छोड़ चुके हैं। युद्धग्रस्त यूक्रेन से छात्रों समेत तमाम भारतीय नागरिकों को वापस लाने के मोदी सरकार लगातार कोशिश कर रही है। ऐसे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बुधवार (2 मार्च, 2022) को बताया है कि यूक्रेन पर रूसी अटैक के बाद से अभी तक करीब 17,000 भारतीयों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। वहीं अब तक 15 उड़ानों में 3,352 लोग भारत भी पहुंच चुके हैं।

वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने आज भी रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बात की है, जिसमें भारतीयों को सुरक्षित निकालने पर बातचीत होने की खबर सामने आई है। अरिंदम बागची ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, 'यूक्रेन छोड़ने वाले भारतीयों की तादाद में तेजी से इजाफा हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान, 6 फ्लाइट्स भारत पहुँची हैं, जिससे भारत में कुल उड़ानों की तादाद 15 हो गई है और इन उड़ानों से लौटने वाले भारतीयों की कुल तादाद 3,352 है।' 

उन्होंने कहा कि, अब हम अनुमान लगाते हैं कि हमारी सलाह जारी होने के बाद से करीब 17,000 भारतीय नागरिक यूक्रेन की  को छोड़ चुके हैं।' अरिंदम बागची ने यह भी बताया कि अगले 24 घंटों में 15 फ्लाइट्स और संचालित होने वाली हैं और इनमें से कुछ तो रास्ते में हैं।

भारत से नफरत करने वाले भी यूक्रेन में उठा रहे तिरंगा, क्योंकि सुरक्षा की गारंटी है 'भारत का झंडा'

पुतिन को महंगा पड़ा यूक्रेन से युद्ध, ओलिंपिक से बाहर हुआ रूस

सोमालिया में जारी सुरक्षा अभियान में अल-शबाब के दस आतंकवादी मारे गए

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -