आज के दिन इस देश में विमान से होती है तोहफों की बारिश
आज के दिन इस देश में विमान से होती है तोहफों की बारिश
Share:

वॉशिंगटन : आज पुरे देश में क्रिसमस की धूम है वही अमेरिकी रक्षा विभाग का सबसे लंबा ऑपरेशन पिछले 66 साल से जारी है। इसका नाम है ऑपरेशन क्रिसमस ड्रॉप। इसके तहत अमेरिकी एयरफोर्स हर साल प्रशांत महासागर में मौजूद द्वीपों पर सी-21 सुपर हरक्यूलिस विमान से तोहफों की बारिश करती है। गिफ्ट्स में आमतौर पर खाने-पीने का सामान, कपड़े, जूते, बच्चों के खिलौने और स्कूल की जरूरत की चीजें होती हैं। इसे दुनिया का सबसे लंबी अवधि का मानवतावादी मिशन भी कहा जाता है। 

चोटिल न हो इसलिए गिराते है पानी में 

जानकारी अनुसार क्रिसमस की यह परंपरा 66 साल से लगातार चल रही है। इसके लिए गुआम में रहने वाले लोग और कारोबारी चंदा देते हैं। हर साल सी-130 सुपर हरक्यूलिस एयरक्राफ्ट की मदद से तोहफों से भरे बक्से द्वीपों पर गिराए जाते हैं। एक बॉक्स का कुल वजन 180 किलो होता है। इसमें घर बनाने के सामान से लेकर खिलौने और दूध तक हो सकता है। इन्हें पानी में गिराया जाता है, ताकि कोई चोटिल न हो।

लंदन में ऐसा मनाया जा रहा है क्रिसमस 

यंहा एयरपोर्ट पर दुनिया का सबसे बड़ा क्रिसमस लाइट शो लगाया गया है। यहां 120 फीट लंबे एयरबस ए320 विमान को 2.4 किमी लंबी एलईडी बल्बों की लड़ी से रोशन किया गया है। 5 हजार वर्गमीटर वाले प्लेन को इस तरह ढंका गया है कि यह रंग-बिरंगी रोशनी से घिरा ही लगता है। लुटॉन एयरपोर्ट प्रशासन ने इस शो के लिए इजीजेट एयरलाइंस की मदद ली। एयरपोर्ट अपनी 80वीं एनिवर्सरी भी मना रहा है।

अब यहां मरीजों के ऑपरेशन करते दिखाई देंगे रोबोट

नासा ने हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि

वैज्ञानिकों ने सौरमंडल में ढूंढ निकाला एक और पिंड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -