लखनऊ के अस्तपालों में कल बंद रहेगी OPD सर्विस, मतदान के कारण अलर्ट जारी
लखनऊ के अस्तपालों में कल बंद रहेगी OPD सर्विस, मतदान के कारण अलर्ट जारी
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कल यानी 23 फरवरी को मतदान होने वाला है। इस नाते बुधवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। अस्पतालों की OPD सेवाएं बंद रहेगी। इमरजेंसी में मरीजों को उपचार मिलेगा। इसको लेकर अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। डॉक्टर-कर्मचारियों की टीम मरीजों को उपचार उपलब्ध कराएंगे।

KGMU, PGI, लोहिया संस्थान, बलरामपुर, रानी लक्ष्मीबाई, डफरिन, झलकारीबाई, सिविल व लोकबंधु सहित तमाम अस्पतालों की OPD सर्विस बंद रहेंगी। जबकि, आपातकाल सेवाओं को पूरी क्षमता के साथ चलाया जाएगा। KGMU के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के अनुसार, OPD सेवाएं बंद रहेगी। इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह से चालु रहेंगी। इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर का संचालन होगा। लोहिया संस्थान के CMS डॉ. राजन भटनागर ने बताया कि कोविड कंट्रोल रूम भी चालु रहेगा। इसके अलावा OPD सर्विस आधी क्षमता के साथ चलेंगी। वहीं, आपातकालीन सेवा पूरी तरह से चलती रहेंगी। साथ ही बेडों की संख्या भी बढ़ाई गई है।

वहीं, बलरामपुर के CMS डॉ. जीपी गुप्ता गुप्ता ने बताया कि बुधवार को होने वाले मतदान को देखते हुए ओपीडी सेवाएं और डायलिसिस यूनिट सेवा बंद रहेगी। लेकिन इमरजेंसी पूरी क्षमता के साथ चलेगी। डॉक्टर ऑन कॉल ड्यूटी पर रहेंगे। लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी के अनुसार, OPD सेवा बंद रहेगी, लेकिन इमरजेंसी पूर्व की भांति चलती रहेंगी।

कालकाजी और CR पार्क में बैरिकेड्स क्यों ? दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल सरकार से माँगा जवाब

हिमाचल प्रदेश: फैक्ट्री ब्लास्ट में जिन्दा जल गई 7 महिलाएं, पीएम मोदी ने किया मुआवज़े का ऐलान

हिमाचल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, दो-दो लाख की मदद का ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -