'केवल 40 साल से बड़ी महिलाएं ही मोदी से प्रभावित, जीन्स पहनने वाली लडकियां नहीं..' - दिग्विजय सिंह
'केवल 40 साल से बड़ी महिलाएं ही मोदी से प्रभावित, जीन्स पहनने वाली लडकियां नहीं..' - दिग्विजय सिंह
Share:

भोपाल: कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह फिर एक विवादित बयान दिया है और इसके चलते वे भाजपा के निशाने पर आ गए हैं. दरअसल, दिग्विजय सिंह एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा 'सावरकर ने अपनी पुस्तक में लिखा है कि हिंदू धर्म का हिदुत्व के साथ कोई संबंध नहीं है. गाय ऐसा पशु है जो अपने ही मल में लोट लेती है, वो कहां से हमारी माता हो सकती है'. यही नहीं दिग्विजय ने पीएम नरेंद्र मोदी और महिलाओं को लेकर भी विवादित बयान दे डाला और उनके साथ 40 साल की महिलाओं का नाम जोड़कर नया लॉजिक दिया. 

भोपाल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी से केवल 40 साल से अधिक उम्र वाली महिलाएं ही प्रभावित हैं.  जींस पहनने वाली लड़कियां उनसे प्रभावित नहीं है. दिग्विजय सिंह के इस नए लॉजिक के बाद भाजपा ने उन्हें निशाने पर ले लिया और उन्हें नसीहत दी है कि वो सुधर जाएं. उन्होंने कहा कि 2024 में मोदी दोबारा जीत गए तो सबसे पहले भारतीय संविधान को बदल देंगे. आरक्षण समाप्त हो जाएगा, जो मिल रहा है वो खत्म हो जाएगा. 

इसके अलावा कांग्रेस नेता ने कहा कि, सावरकर ने अपनी पुस्तक में लिखा है कि हिंदू धर्म का हिदुत्व के साथ कोई संबंध नहीं है. गाय ऐसी पशु है जो अपने ही मल में लोट लेती है, वो कहां से हमारी माता हो सकती है, उसके गोमांस खाने में कोई खराबी नहीं है. दिग्गी राजा ने कहा कि हमारे यहां ऐसे हिन्दू भी हैं, जो गाय का मांस खाते हैं. ये देश विविधताओं का देश है.

क्रिकेट को अलविदा कह भज्जी बोले- 'दूसरा चैप्टर शुरू हो रहा है..', क्या कांग्रेस का दामन थामेंगे ?

'समाजवादी इत्र' से फैली भ्रष्टाचार की बू, IT के छापे में मिले 150 करोड़ कैश.. अखिलेश ने किया था लॉन्च

हरीश रावत ने पहले भी कहा था- चुनाव नहीं लडूंगा, लेकिन फिर लड़े: हरक सिंह रावत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -