इस मंदिर में सांकल बजने मात्र से यहाँ हो जाती है कुंआरो की शादी
इस मंदिर में सांकल बजने मात्र से यहाँ हो जाती है कुंआरो की शादी
Share:

देशभर में प्रमुख हिंदू देवी देवताओं के करीब 33 करोड़ भगवानों के मंदिर और धार्मिक स्थल मौजूद हैं। मगर इन मंदिरों में एक ऐसा मंदिर भी है जो अधिकांश समय बंद ही रहता है इस मंदिर में श्रद्धालु बाहर से दर्शन और पूजन करते हैं लेकिन बेहद आश्चर्य की बात यह है कि इस मंदिर में सांकल बजाने भर से आपके सारे मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं। जी हां, यह मंदिर है विधाता माता का मंदिर। मध्यप्रदेश के उज्जैन में प्रतिष्ठापित श्री हरिसिद्ध मंदिर के पृष्ठ भाग में प्रतिष्ठापित यह मंदिर बेहद जागृत है।

देवी मां यहां सभी के भाग्य का फैसला करती हैं। अपनी किस्मत को बदलने के लिए यहां श्रद्धालु सांकल बजाते हैं और माता इनकी अरज को पूरा करती हैं। मान्यता है कि इस मंदिर में सांकल बजाने से विवाह की कामना लेकर आने वाले कुुंआरों का विवाह होता है। मंदिर में युवतियां बड़े पैमाने पर दर्शन के लिए आती हैं और माता को चुनरी और प्रसाद अर्पित कर यहां सांकल बजाती हैं और इसके बाद उनके भाग्य खुल जाते हैं।

मंदिर में आने वाले श्रद्धालु शुक्रवार का यहां विशेष पूजन करते हैं। शुक्रवार को श्रद्धालुओं द्वारा विधाता माता की आराधना की जाती है। जिसके साथ माता को पुष्प, गंध, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित किया जाता है। सांकल बजाकर श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए याचना करते हैं।

मंदिर में मांगी गई मनोकामना पूर्ण हो जाने के बाद श्रद्धालु फिर से यहां दर्शनों के लिए पहुंचते हैं और माता को धन्यवाद देते हैं। यहां मौली या कलेवा बांधने का भी रिवाज़ है। कहा जाता है कि श्रद्धा से यहां जो भी मांगा जाए वह पूरा होता है। यहां आने के बाद श्रद्धालुओं को असीम आनंद की प्राप्ति होती है। यहां शक्ति के प्रतीक के तौर पर एक अखंड ज्योत भी प्रज्जवलित है। 

 

 

क्या आप जानते है महर्षि वाल्मीकि की रचना रामायण के पीछे का रहस्य?

आखिर क्या सम्बन्ध है भगवान बलराम के अवतार और जाह्न्वा देवी का

भगवान शिव की शादी का ये रहस्य आपको भी हैरान कर देगा

धार्मिक कामों में किया गया दिखावा किसी पाप से कम नहीं

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -