'नमः शिवाय' मंत्र के इन रहस्यों से बहुत ही कम लोग परिचित हैं
'नमः शिवाय' मंत्र के इन रहस्यों से बहुत ही कम लोग परिचित हैं
Share:

देवों के देव महादेव को कई नामों से जाना जाता है, इन्हें भोलेनाथ के नाम से भी जाना जाता है। भगवान शिव अन्य सभी देवताओं से बहुत भोले होते हैं, इसलिए इन्हे भोलेबाबा भी कहा जाता है। यह अपने भक्तों की भक्ति से जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान शिव से जुड़े कई सारे रहस्य हैं, जिनसे मानव जीवन अब तक अनजान है। ऐसे ही एक रहस्य के बारे में आज हम आपसे चर्चा करने वाले हैं, जो कि भगवान शिव का एक मंत्र है, जिसे आमतौर पर सभी ने सुना होगा और वह है नमः शिवाय। तो चलिए जानते हैं, इस मंत्र के रहस्य के बारे में...

1. “न” अक्षर का महत्व – इसका अर्थ नागेन्द्र से है, यानी नागों को धारण करे वाला, न का अर्थ निरंतर शुद्ध रहने से भी है। इस अक्षर के प्रयोग से व्यक्ति दसों दिशाओं से सुरक्षित रहता है।

2. “म” अक्षर का महत्व – इसका अर्थ मंदाकिनी को धारण करने से है, इस अक्षर का अर्थ महाकाल और महादेव से भी है। नदियों, पर्वतों और पुष्पों को नियंत्रित करने के कारण इस अक्षर का प्रयोग हुआ। ये जल तत्व को नियंत्रित करता है।

3. “श” अक्षर का महत्व – इस अक्षर का अर्थ शिव द्वारा शक्ति को धारण करने से है, ये परम कल्याणकारी अक्षर माना जाता है। इस अक्षर से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

4. “व” अक्षर का महत्व – इस अक्षर का संबंध शिव के मस्तक के त्रिनेत से होता है। ये अक्षर भगवान शिव जी के प्रचंड स्वरुप को बताता है। इसका प्रयोग गृहों और नक्षत्रों को नियंत्रित करता है।

5.”य” अक्षर का महत्व – इस अक्षर का अर्थ है कि शिव ही आदि, अनादि और अनंत है। ये संपूर्णता का अक्षर है। इसमें शिव को सर्वव्यापक माना गया है। इस अक्षर का प्रयोग शिव की कृपा दिलाता है।

 

भाभी-ननद के झगड़े की शुरुआत हुई थी शिव जी के परिवार से शुरू

तो इस वजह से हमेशा शेर की खाल लपेटे रहते हैं भगवान शिव

घर की गरीबी दूर करने के लिए नवरात्र के शुक्रवार को करें ये उपाय

भगवान शिव की पूजा करने से पहले ध्यान से पढ़ें ये खबर

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -