जुमे की नमाज़ के लिए ज्ञानवापी में जुटी भारी भीड़, बंद करना पड़ा गेट..., हाई कोर्ट में सुनवाई टली
जुमे की नमाज़ के लिए ज्ञानवापी में जुटी भारी भीड़, बंद करना पड़ा गेट..., हाई कोर्ट में सुनवाई टली
Share:

लखनऊ:  वाराणसी स्थित विवादित ज्ञानवापी मस्जिद में शुक्रवार (20 मई 2022) को जुमे की नमाज अदा करने के लिए बड़ी तादाद में लोग पहुँच गए। परिसर के भीतर जगह नहीं होने के बाद गेट बंद करने पड़े। फिलहाल पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विवादित ढाँचे के अंदर 700 लोगों की क्षमता है। मगर लगभग एक हजार लोग इकठ्ठा हो गए। इसके बाद गेट बंद कर लोगों से अन्य मस्जिदों में जाने का अनुरोध किया गया। 

वाराणसी की अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी की अपील के बाद भी लोगों की यह भीड़ इकठ्ठा हुई। कमेटी ने लोगों से अधिक संख्या में नहीं आने और अपने मोहल्ले की मस्जिदों में ही नमाज अदा करने का अनुरोध किया था। इस वजह से ज्ञानवापी के वजू खाने को सील किया जाना बताया गया था। गौरतलब है कि हिंदू पक्ष ने सर्वे के दौरान विवादित ढाँचे के वजू खाना में शिवलिंग पाए जाने का दावा किया था। इसके बाद इस जगह को सील कर CRPF के हवाले कर दिया गया। हालाँकि प्रशासन ने जुमे पर नमाजियों के लिए पानी का विशेष प्रबंध किया थाथे। प्रशासन ने बताया था कि नमाजियों के लिए 50 लोटा और दो ड्रम पानी की व्यवस्था की गई है।

बता दें कि पहले से ही आज शुक्रवार (20 मई 2022) को जुमे की वजह से बड़ी तादाद में नमाजियों के विवादित ढाँचे पहुँचने की संभावना जताई जा रही थी। इसे देखते हुए अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी ने मुस्लिमों से भीड़ नहीं लगाने की अपील की थी। मगर इस अपील का कुछ खास असर नहीं पड़ा।

विदेशी मुद्रा-डॉलर में एक सप्ताह के लंबे उछाल के बाद गिरावट

गेंहू भेजने को लेकर भारत से खुश हुआ मिस्त्र, अब 12 अन्य देशों ने भी की मांग

रूसी रूबल , डॉलर के मुकाबले 7% से अधिक बढ़ गया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -