पुलवामा एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर, गोलीबारी में एक भारतीय नागरिक की मौत, दूसरा घायल
पुलवामा एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर, गोलीबारी में एक भारतीय नागरिक की मौत, दूसरा घायल
Share:

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पम्पोर में सुरक्षा बलों और आंतकियो के बीच एनकाउंटर हुआ। इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर कर दिया गया है। वहीं इस मुठभेड़ में फायरिंग के दौरान दो नागिरक जख्मी हो गये हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। लेकिन एक ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त 22 वर्षीय आबिद नबी के रूप में की गयी है।

शुक्रवार सुबह आधिकारिक सूत्रों ने इस बारे में जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि आंतकियों के छिपे होने की गुप्त सूचना के बाद पुलवामा जिले के अंतर्गत आने वाले मीग लालपोरा पम्पोर में राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) ने एक जॉइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

अपने आप को सुरक्षाबलों से घिरता देख कर आंतकी ने वहां से भागने का प्रयास करते हुए उनपर अंधाधुध गोलीबारी करनी शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की और उन पर फायरिंग की। इस गोलीबारी में एक आंतकी ढेर हो गया। इस मुठभेड़ में मारे गये आतंकवादी की पहचान की जा रही है साथ ही उसके संगठन का भी पता लगाया जा रहा है। इसके साथ ही सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

आज भी नहीं बदले पेट्रोल-डीज़ल के भाव, जानें महानगरों में क्या है दाम

होम क्वारंटाइन हुए पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह, कोरोना संक्रमित अधिकारी के संपर्क में आए थे

PIF ने आरआरवीएल में 2.04% इक्विटी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए निश्चित दस्तावेज पर किए हस्ताक्षर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -