एक ऐसी चीज जिससे भगवान होते है आपकी और आकर्षित
एक ऐसी चीज जिससे भगवान होते है आपकी और आकर्षित
Share:

आपके पास कितना भी धन दौलत हो आप में सुंदरता हो , शारीरिक शक्ति हो वह आपको अध्यात्म से नहीं जोड़ती आपको तो केवल आपकी सहजता, सरलता और निर्मलता ही भगवान को रिझा देती है. उन्हें अपने बस में कर लेती है. यह सात्विक सत्यता है. आपके भाव ही भगवान को अपनी और आकर्षित कर लेते है. आपने अपने जीवन में भाव को लेकर बहुत से सात्विक सत्य प्रतीक देखें और सुने होंगें इन्हीं में कुछ मीरा , शबरी ,पहलाद ,जैसे अनेकों भक्तों के बारे में सुना ही होगा कई संतों और विद्वानों ने लगातार यह कहा है. कि भगवान भाव के भूखे है। आप किन भावनाओं से भगवान को पूजते है यह महत्वपूर्ण है। 

जिसने जिस रूप में पुकारा ,और देखा भगवान ने दर्शन दिए है. बस आपके भावों  की ही तो प्रधानता है. बहुत से लोगों को आपने देखा होगा भगवान को अपने साथ रखते हैं. और जहां पर भी जाते भगवान की मूर्ति अपने साथ ले जाते हैं.अपने दैनिक जीवन में भगवान का आठो याम स्मरण और भाव पूर्वक ध्यान करते  और दिनचर्या के अनुरुप उन्हें स्नान भोग आदि लगाते हैं। इन्ही भक्तों में एक ऐसे भक्त थे जो सोने के बाद भी भगवान के सच्चे सपने देखते उन्हें सपने में ही भोग लगाते , स्नान कराते , सयन कराते वे  भगवान को खिचड़ी  का भोग लगाते थे और बड़े ही मनोभाव से लगाते थे।

वे देखते थे की बहुत से लोग मेवा , मिष्ठान , बड़ी बड़ी चीजों का भोग लगाते पर वे  पूर्ण विशवास के साथ मानते थे कि भगवान सही मायने में उनका लगाया हुआ खिचड़ी का भोग अवश्य  खाएंगे सभी ने  भगवान के सामने विभन्न प्रकार के मेवा मिष्ठान  रखे उस भक्त ने भी  अपने इस व्यंजन खिचड़ी को ठंडा कर भगवान के समीप रखा उसने भाव से भोग लगाया. ठंडा भी किया की मेरे प्रभु को गर्म न लगे वे जलें न बस यहीं उसके भाव की पुष्टि हो गई.

 उसने सच्चे मन से  भोग लगाया और भगवान ने पाया ,भगवान नें बाकी लोगों के मेवा मिष्ठान का कोई जिक्र ही नहीं किया क्योंकि  उनके अंदर भाव  नहीं थे केवल दिखावा था .  हम अगर सहज सरल और मन की पूर्ण भावनाओं के साथ भगवान का भजन करें तब भगवान को प्राप्त कर लेगें.

 

ये उपाये करने के बाद मजबूत हो जाएगी आपकी भी आर्थिक स्थिती

केतु ग्रह के बुरे असर से बचने के लिए कर लें ये आसान से काम

इन तीन राशि के लोगो के पास कभी नहीं होती धन की कमी

क्या आप जानते हैं रात के 3 बजे का समय होता है बहुत ही खतरनाक

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -