पाकिस्तान ने की पुंछ में फायरिंग, सेना का एक जवान शहीद
पाकिस्तान ने की पुंछ में फायरिंग, सेना का एक जवान शहीद
Share:

श्रीनगर: जम्मू - कश्मीर स्थित नियंत्रण रेखा के पार से पाकिस्तान भारतीय सेक्टर्स और पोस्ट्स में फायरिंग कर रहा है। शनिवार - रविवार की दरमियानी रात में भी पाकिस्तान ने फायरिंग की। मध्यरात्रि में करीब 2 बजे पाकिस्तान द्वारा सीज़फायर का उल्लंघन किया गया। पुछ में हुई फायरिंग में सेना का एक जवान शहीद हो गया है। यहां पर केजी सेक्टर और पुंछ में फायरिंग की जा रही है। भारतीय सेना ने फायरिंग का जवाब दिया है। गौरतलब है कि भारत के उड़ी सेक्टर में आतंकियों ने भारतीय सैनिकों पर हमला कर दिया था।

जिसके बाद भारत ने एलओसी के पास सर्जिकल स्ट्राईक की कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई में बड़े पैमाने पर आतंकी मारे गए थे तो दूसरी ओर पाकिस्तानी सेना के सेनिक भी मारे गए थे। ऐसे में पाकिस्तान बौखला गया और उसने भारत के साथ एक तरह से युद्ध की स्थिति निर्मित कर दी। पाकिस्तान द्वारा तब से अब तक कई बार सीज़फायर का उल्लंघन किया जा चुका है।

भारतीय सेनिक पाकिस्तान की गोलीबारी का जवाब देने में लगे हैं। पाकिस्तान करीब 99 बार भारतीय पोस्ट्स पर गोलीबारी कर चुका है। सीमा सुरक्ष बल और सेना के जवान पाकिस्तान की गोलीबारी का सामना कर रहे हैं इस गोलीबारी में भारत और पाकिस्तान के गांवों को भी नुकसान पहुंचा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -