पाक में नहीं थम रहे अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, अब एक गर्भवती ईसाई महिला को बदमाशों ने मारी गोली
पाक में नहीं थम रहे अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, अब एक गर्भवती ईसाई महिला को बदमाशों ने मारी गोली
Share:

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन पाकिस्तान में हिन्दू, सिख और ईसाईयों पर वहां के चरमपंथी मुस्लिम लोग अत्याचार करते हैं और पुलिस प्रशासन भी अल्पसंख्यकों का साथ देने की बजाए, अत्याचारियों का साथ देती है। इसी क्रम में पाक के कराची से एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है । यहां एक स्कूल के बाहर इंतजार कर रही 36 वर्षीय प्रेग्नेंट ईसाई महिला को दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। महिला की हालत नाजुक है। 

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सात माह की गर्भवती किरन पति अमजद के साथ कोरांगी इलाके के कराची पब्लिक स्कूल में अपने बेटे का एडमिशन कराने के लिए गई थी। हमले के समय महिला कार में पति और बेटे की प्रतीक्षा कर रही थी, तभी बाइक पर सवार आए हमलावर उसे गोली मारकर फरार हो गए।  महिला को फ़ौरन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है। 

पति की शिकायत पर दो अज्ञात संदिग्धों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि, घटना की वजहों की जानकारी नहीं मिल पाई है। परिवार ने पुलिस को यह भी बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। पुलिस ने घटना के पीछे लूटपाट की संभावना से इनकार किया है। हालाँकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुरु-शिष्य का रिश्ता हुआ शर्मसार, शिक्षक ने किया चौथी कक्षा की 11 बच्चियों का बलात्कार

विधवा महिला कर्मचारी के साथ 4 दरिंदों ने किया गैंगरेप, मामला दर्ज

शॉपिंग मॉल के चेंजिंग रूम में महिला का वीडियो बना रहा था मनचला, हुआ गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -